हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

गुरुग्राम और नूंह में निजी बिजली कंपनी को लाइसेंस देने का विरोध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने खोला मोर्चा,

मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर। हरियाणा में बिजली निगम को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश के बिजली कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने अपने-अपने जिलों में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजली निगम के निजीकरण का विरोध जताया।

बिजली कर्मचारियों की इस हड़ताल से प्रदेश में बिजली सेवाओं को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। उद्योगपतियों, कारोबारियों, सोसायटियों में रहने वाले लोगों, शहरी उपभोक्ताओं और ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को परेशानी होने की आशंका है। बिजली आपूर्ति से जुड़ी सेवाओं पर हड़ताल का कितना असर पड़ता है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

कर्मचारियों ने सरकार के फैसले पर विरोध जताते हुए अपनी मांगें पूरी करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि बिजली निगम को निजी हाथों में सौंपने के फैसले को लेकर वे सहमत नहीं हैं। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने हड़ताल का रास्ता अपनाया है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें