Edition

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े एक प्रकरण की जांच , खाताधारकों के बैंक खाते अस्थायी रूप से फ्रीज/राशि होल्ड

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े एक प्रकरण की जांच के दौरान कई खाताधारकों के बैंक खाते अस्थायी रूप से फ्रीज/राशि होल्ड किए जाने के संबंध में आमजन से अपील जारी की है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टोल-फ्री व्हाट्सएप नंबर 941-7891064 पर अपना लिखित प्रतिवेदन भेज सकते हैं।

गुरुग्राम, 7 मार्च। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े एक प्रकरण की जांच के दौरान कई खाताधारकों के बैंक खाते अस्थायी रूप से फ्रीज/राशि होल्ड किए जाने के संबंध में आमजन से अपील जारी की है।
यदि किसी व्यक्ति/फर्म इत्यादि को लगता है कि इस प्रकरण में उसकी या उनसे संबंधित फर्म के खाता की दर्ज धोखाधड़ी के मामले से किसी प्रकार से संबंधित नहीं है और उसका खाता गलत फ्रीज किया गया है, तो वह अपना प्रतिवेदन (Representation) राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को भेज सकता है।
इसके लिए संबंधित खाताधारक विजिलेंस ब्यूरो के टोल-फ्री व्हाट्सएप नंबर 941-7891064 पर अपना लिखित प्रतिवेदन भेज सकते हैं।
विजिलेंस ब्यूरो ने आश्वासन दिया है कि प्राप्त प्रतिवेदनों की गंभीरता से समीक्षा/जांच की जाएगी और 48 घंटों के भीतर संबंधित व्यक्ति को उसके प्रतिवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें