Sunday, September 22, 2024

भाजपा देश के भाईचारे को खत्म कर रही है : ओम प्रकाश चौटाला

जनता के टैक्स के पैसे अमीरों को लूटा रही है

  • चंडीगढ़, 20 जुलाई : पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने वीरवार को चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय में प्रैस वार्ता कर भाजपा गठबंधन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा देश के भाईचारे को खत्म कर रही है वहीं जनता के टैक्स के पैसे अमीरों को लूटा रही है। भाजपा के राज में प्रदेश में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी हैं, जनता को कोई सुविधाएं नहीं दी जा रही है, तो फिर ये लाखों करोड़ का कर्जा किस बात का है। ये विडंबना है कि आज जो बच्चा पैदा होता है वो लाखों रूपए का कर्जा लेकर पैदा होता है।
  • लगभग 3 लाख करोड़ रूपये तक पहुंच जाएगी
  • ओम प्रकाश चौटाला ने कहा इनेलो के शासनकाल में वर्ष 2004-5 में सत्ता में जाने के समय प्रदेश पर कुल कर्ज की राशि 23,679 करोड़ रूपये थी। कांग्रेस के शासनकाल में यह कर्ज की राशि बढक़र 81,806 करोड़ रूपये हो गई यानि लगभग 350 प्रतिशत बढ़ गई। वर्तमान गठबंधन सरकार में इस वर्ष के बजट में कर्ज की राशि का अनुमान 2.85,885 करोड़ रूपये दिखाया गया है। सम्भावना यह है कि इस वर्ष के अंत तक कर्ज की राशि लगभग 3 लाख करोड़ रूपये तक पहुंच जाएगी। प्रदेश की स्थिति यह हो गई है कि आज कर्ज को चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है।
  • पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी तीन माताएं हैं जिन्हें हम पूजते हैं। एक जो हमें जन्म देती है और हमारी परवरिश करती है। दूसरी, हमारी धरती माता है जिसके पैदा किए हुए अन्न से देश के लोगों का पेट भरता है और शरीर को बल मिलता है। तीसरी, हमारी गऊ माता है जिसके दूध और घी के सेवन से हमारे युवा बलिष्ठ और ताकतवर बनते हैं और बार्डर पर देश की रक्षा करते हैं। बेहद दुख की बात है कि भाजपा सरकार ने तीनों माताओं की बेकद्री की हुई है। हमारी माताओं और बहनों को सरेआम अपमानित किया जा रहा है, धरती माता का दोहन किया जा रहा है और गऊशालाओं में गऊ माता भूख से मर रही हैं।
  • अगर पार्टी टिकट देगी तो जरूर चुनाव लड़ूंगा
  • परिवर्तन यात्रा पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अभय सिंह द्वारा की जा रही यात्रा को लोगों को भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। जिस भी गांव से यात्रा निकलती है तो समूचा गांव उस यात्रा में शामिल होता है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से देश और प्रदेश में बदलाव आएगा, भाजपा गठबंधन के कुशासन का अंत होगा और किसान और कमेरे की पार्टी इनेलो की सरकार बनेगी।
  • इनेलो सुप्रीमो ने चुनाव लड़ने के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि चुनाव लडऩे या न लड़ने का फैसला पार्टी करेगी। अगर पार्टी टिकट देगी तो जरूर चुनाव लड़ूंगा। गठबंधन पर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह जगजाहिर है कि देश की सभी विपक्षी पार्टियों का एक गठबंधन बनाने बारे सबसे पहले इनेलो ने वर्ष 2022 में पहल की थी जिसके कारण आज यह महागठबंधन बन चुका है।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights