आपत्तिजनक गीत पर हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गायक आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
पंचकूला 7 मार्च। गायक बादशाह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू, आरोपी गायक को पुलिस के समक्ष तत्काल पेश होने के लिए भी नोटिस जारी,गिरफ्तारी के लिए दी जा रही है दबिश पंचकूला पुलिस ने यू ट्यूब से हटवाया गाना, अन्य प्लेटफॉर्म से भी संबंधित वीडियो को हटवाने की कार्यवाही जारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने के लिए नोटिस जारी किए हैं|
सोशल मीडिया और गीतों में आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए गायक आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पंचकूला पुलिस ने उनके हाल ही में जारी गीत/वीडियो के मामले में FIR दर्ज करते हुए उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि आरोपी देश छोड़कर बाहर न जा सके। इसके साथ ही पंचकूला पुलिस ने संबंधित वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने के लिए नोटिस जारी किए हैं|








