गुरुग्राम: 09 मार्च 2026
- 30 वर्षीय महिला पर एसिड फेंकने के मामले में 01 आरोपी महिला काबू
- गिरफ्तार आरोपिया द्वारा पति की महिला दोस्त के धोखे में ( चुन्नी का रंग देख कर बिना शक्ल देखे ) दूसरी महिला पर फेंक दिया था टॉयलेट क्लीनर
- महिला कि चुन्नी तथा कपड़ों पर गिरा था टॉयलेट क्लीनर, प्राथमिक उपचार के बाद महिला को किया चुका है डाक्टरों द्वारा डिस्चार्ज
दिनांक 08.03.2026 को रात के समय पुलिस थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम को सिविल अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला सरकारी अस्पताल सैक्टर 10 में इलाज के लिए आई थी जहां किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एसिड से हमला कर घायल कर दिया गया है के संबंध में प्राप्त हुई।
उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत सिविल अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम पहुंची, जहां घायल महिला का MLR प्राप्त किया गया। डॉक्टर द्वारा महिला को बयान देने के लिए फिट घोषित करने के उपरांत महिला का कथन दर्ज किया गया।
उपरोक्त घायल महिला अपने बयान में बताया कि वह करीब 4 वर्ष पहले काम की तलाश में गुरुग्राम आई थी और यहां पवन नामक व्यक्ति के साथ सेक्टर-72, गुरुग्राम में एक फ्लैट में रह रही थी। दिनांक 08.03.2026 को पवन ने उसके साथ मारपीट की जिसके चलते यह सिविल अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम में इलाज करवाने आई थी जो इस दौरान किसी महिला ने उस पर एसिड फेंक दिया, जिससे उसके कपड़े जल गए प्राप्त शिकायत के आधार पर एसिड अटैक के संबंध में थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया व मारपीट करने के तहत पुलिस थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
उपरोक्त पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगमी ईलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया था, जहां डॉ द्वारा पीड़ित महिला की स्थिति चेक करने के बाद तुरंत डिस्चार्ज कर दिया गया ।
गुरुग्राम की पुलिस टीम ने महिला पर एसिड फेंकने की वारदात को अंजाम देने वाली 01 आरोपी महिला को दिनांक 09.03.2026 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान साक्षी(उम्र-25 वर्ष) निवासी गांव पातूहेड़ा बावल, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई।
आरोपी महिला से प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी महिला साक्षी का मीनाक्षी (इसके पति की दोस्त) के साथ झगड़ा हुआ था और वह महिला (मीनाक्षी) सरकारी अस्पताल सैक्टर 10, गुरुग्राम में ईलाज के लिए भर्ती हुई थी जो आरोपी महिला साक्षी ने गलतफहमी से चुन्नी/कपड़ा को देखकर (मीनाक्षी समझकर) दूसरी महिला पर टॉयलेट क्लीनर फेंक कर उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता द्वारा पवन को नामजद करवाते हुए यह अभियोग अंकित करवाया गया था अभी तक पवन का इस घटना में कोई रोल सामने नहीं आया है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला को गिरफ्तार करके गहनता से पूछताछ की जा रही है।अभियोग अनुसन्धानाधीन है।







