Edition

सिधरावली, हरियाणा में सिग्नेचर ग्लोबल साइट पर दर्दनाक हादसा, 7 श्रमिकों की मौत, 4 घायल ! देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिधरावली, हरियाणा। दिनांक 10 मार्च 2026

  • सिग्नेचर ग्लोबल कंपनी, सिधरावली में कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी गिरने, मिट्टी के नीचे दबने से 07 श्रमिकों की मृत्यु व 04 घायल
  • पुलिस के द्वारा, जिला प्रशासन,राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल व राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ मिल कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाले गए श्रमिक

 

दिनांक 09.03.2026 को सिग्नेचर ग्लोबल कंपनी, सिधरावली, हरियाणा में शाम लगभग 07 बजे कंस्ट्रक्शन कार्य के दौरान अचानक मिट्टी गिरने की घटना हो गई, जिसके कारण वहां कार्य कर रहे कई मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए।

▪️उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर पुलिस थाना बिलासपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) व राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिनके द्वारा पुलिस और प्रशासन के साथ मिल कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जो रात लगभग 03:30 बजे तक जारी रहा। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मिट्टी में दबे हुए व्यक्तियों को बाहर निकाला गया और नजदीकी हस्पताल भिजवाया गया। जिनमें से 07 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा 04 व्यक्ति घायल पाए गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतक व्यक्तियों का विवरण निम्न प्रकार से है:-

  1.  शिवशंकर निवासी बनिहारा
  2.  परमेश्वर मेहटो निवासी होन्डई
  3. मंगल मेहटो निवासी हाथी बिन्दा
  4. भागीरथ गोपे निवासी पोहिता, जमशेदपुर
  5. सतीश निवासी बुरका जडथल नगर, भरतपुर
  6. संजीव गोपे निवासी पोहिता, जमशेदपुर
  7.  धनंजय मेहटो निवासी होन्डई

घायल व्यक्तियों का विवरण निम्न प्रकार से है:-

  1. इन्द्रजीत निवासी नेपाल
  2. छोटेलाल निवासी नेपाल
  3. शिवकाम चौधरी निवासी नेपाल
  4. दीनदयाल शर्मा निवासी बांदीकुई

▪️पुलिस टीम द्वारा मृतक व घायल व्यक्तियों के परिजनों से संपर्क किया गया है। तथा उन्हें घटना के संबंध में सूचित किया गया है।आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। परिजनों के आने पर उनसे शिकायत प्राप्त करके मामले में अभियोग अंकित करके कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और घटना के जिम्मेवार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें