Edition

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए ASI बलविन्द्र सिंह को 4 वर्ष का कारावास , यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी किसी काम के बदले आपसे रिश्वत मांगता है, तो इसकी सूचना तुरंत

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए ASI बलविन्द्र सिंह को 4 वर्ष का कारावास चंडीगढ़, 14 मार्च। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (रा.स. एवं ए.सी.बी.), गुरुग्राम की टीम ने आज दिनांक 13.03.2026 को कार्रवाई करते हुए महिला उप निरीक्षक दामोद रानी, हाल अनुसंधानकर्ता थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम तथा दीपक राम (उत्तराखंड) को रिश्वत मांगने और 25 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए ASI बलविन्द्र सिंह को 4 वर्ष का कारावास

चंडीगढ़, 14 मार्च। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (रा.स. एवं ए.सी.बी.), गुरुग्राम की टीम ने आज दिनांक 13.03.2026 को कार्रवाई करते हुए महिला उप निरीक्षक दामोद रानी, हाल अनुसंधानकर्ता थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम तथा दीपक राम (उत्तराखंड) को रिश्वत मांगने और 25 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में धारा 7 व 7ए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा धारा 308(2) बीएनएस के अंतर्गत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने ए.सी.बी. गुरुग्राम को दी गई शिकायत में बताया कि महिला उप निरीक्षक दामोद रानी ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में समझौता करवाने के लिए 40,000 रुपये रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के बाद यह राशि 25,000 रुपये तय हुई।

शिकायत मिलने के बाद ए.सी.बी. की टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि लेकर आरोपिया के पास भेजा गया। इस दौरान महिला उप निरीक्षक दामोद रानी ने थाना में तैनात वाटर कैरियर दीपक राम के माध्यम से रिश्वत की राशि ली। ए.सी.बी. की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 25,000 रुपये की रिश्वत की राशि महिला उप निरीक्षक के कमरे में रखी मेज से बरामद की गई।

यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी किसी काम के बदले आपसे रिश्वत मांगता है, तो इसकी सूचना तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा की हेल्पलाइन 1064 या 1800-180-2022 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाती है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें