Sunday, May 19, 2024

AJL और यंग इंडियन की संपत्तियों पर ED की कार्रवाई, BJP ने सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी से पूछे सवाल

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा AJL और यंग इंडियन की संपत्तियों को जब्त करने पर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने इस मामले को लेकर सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सवाल भी पूछा। उन्होंने कहा भारत के लोकतंत्र के लिए ये बहुत शर्मनाक है। लोकतंत्र लोकलाज से चलता है। अब कांग्रेस पार्टी लोकलाज का कितना पालन करती है वो देश देखता है।

नई दिल्ली। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा AJL और यंग इंडियन की संपत्तियों को जब्त करने पर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने इस मामले को लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सवाल भी पूछा।

‘स्वतंत्रता अभियान की संपत्ति को नीजि संपत्ति मानती है कांग्रेस’

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कहती है कि आजादी की लड़ाई में हमने काम किया है। पहले इन्होंने आजादी की लड़ाई को अपने परिवार में समुचित कर लिया और इसी तर्ज पर परिवार की बादशाहत शुरू हो गई। ये परिवार स्वतंत्रता अभियान की संपत्ति को भी अपनी विरासत और नीजि संपत्ति मानता है।

उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र के लिए ये बहुत शर्मनाक है। लोकतंत्र, लोकलाज से चलता है। अब कांग्रेस पार्टी लोकलाज का कितना पालन करती है, वो देश देखता है।

Latest Videos

आपकी राय

क्या आप ट्विटर ब्लू टिक के लिए हर महीने 900 रुपये देने को तैयार हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page