अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के दूसरे तल पर राम दरबार के निर्माण का कार्य चल रहा है, दरबार की मूर्तियां संगमरमर की होंगी।
आपको बता दे की इस राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि राम मंदिर के दूसरे तल पर बनने वाले राम दरबार की सभी मूर्ति संगमरमर की होगी। ख़बर है की मंदिर परिसर में बन रहे सप्त मंदिर का निर्माण अक्तूबर में पूरा हो जाएगा। इसके बाद शेषावतार मंदिर की आधारशिला बदली जाएगी और 25 वर्ष पुरानी आधारशिला को हटाकर नई आधारशिला रखी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक राम मंदिर परिसर में ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में फाउंडेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। ऑडिटोरियम का कार्य 12 महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही राम मंदिर परिसर में ही म्यूजियम बनेगा.
राम मंदिर के म्यूजियम में रामायण कालीन वस्तुएं रखी जाएंगी। खुदाई में मिली वस्तुएं भी यहां पर रखी जाएंगी। केवल 500 वर्षों का ही नहीं उस से अधिक राम मंदिर के इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा।