Sunday, May 19, 2024

गाजर से बनाते हैं हलवा तो हो जाए सावधान ! जानें इसे खाने का सही तरीका

ज्यादातर लोग गाजर को खाने से ज्यादा इसका हलवा बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये गाजर को खाने का अनहेल्दी तरीका है और इससे शरीर को फायदा नहीं, नुकसान होता है। इससे शरीर को फाइबर और न्यूट्रिएंट्स नहीं मिलते हैं बल्कि, शुगर, फैट और हाई कैलोरी मिलते हैं। इसके अलावा शरीर हलवा खाकर लगभग जीरो फायदा पाता है। इसलिए हम सभी को गाजर खाने के सही तरीके के बारे में जानना चाहिए ताकि हम इसका पूरा फायदा ले सकें। तो, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

गाजर खाने का सही तरीका क्या है?

गाजर हमेशा चबा-चबाकर खाना चाहिए। दरअसल, कच्ची गाजर में फाल्केरिनॉल होती है जो कि इसमें मिलने वाला जरूर एंटीऑक्सीडेंट है। इसके अलावा कच्ची गाजर खाने से आपको  बीटा-कैरोटीन मिलता है जो आंख, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। अगर आप गाजर को कच्चा नहीं खा रहे हैं तो इसका सूप बनाकर या इसे उबालकर खाएं। कोशिश करें कि इसे ज्यादा प्रोसेस्ड न बनाएं।

गाजर खाने के 2 फायदे

1. 32% कम होती है हृदय रोगों का खतरा

एक डच स्टडी बताती है कि केवल 25 ग्राम गाजर का सेवन कोरोनरी हृदय रोग की संभावना 32% कम कर सकती है। ये बीपी को बैलेंस करने में मदद करती है। दरअसल, गाजर में पाया जाने वाला खनिज, पोटेशियम, सोडियम स्तरों को संतुलित करने और इसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इससे बीपी नहीं बढ़ता और दिल कई रोगों से बचा रहता है।

2. हड्डियों की मदद कर सकता है

गाजर में कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन K की मात्रा बहुत अधिक नहीं होती है, फिर भी यह आपके शरीर की इन पोषक तत्वों की जरूरत को पूरा करता है। ये तीन पोषक तत्व स्वस्थ हड्डियों की वृद्धि, विकास और मरम्मत के लिए जरूरी हैं। इन विटामिनों और खनिजों की कमी वाले आहार से हड्डियों के घनत्व में कमी हो सकती है। तो, इन तमाम कारणों से आपको रोजाना गाजर खाना चाहिए।

Latest Videos

आपकी राय

क्या आप ट्विटर ब्लू टिक के लिए हर महीने 900 रुपये देने को तैयार हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page