Saturday, September 21, 2024

Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल की एंट्री से भड़की जनता, इस दिन होगा शो का प्रीमियर

Bigg Boss OTT 3: एक ऐसा नाम आया जिसे सुनकर इंटरनेट पर सनसनी मच गई

Bigg Boss OTT 3: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के तीसरे सीजन का आगाज होने वाला है। इस बार सलमान खान नहीं, बल्कि बॉलीवुड के ‘झक्कास एक्टर’ यानि अनिल कपूर इस शो को होस्ट करेंगे। वहीं,दर्शकों को पहली कंफर्म कंटेस्टेंट भी मिल गई। वो और कोई नहीं, दिल्ली की फेमस ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित है । आपने उनके बहुत सारे वायरल वीडियोज देखे होंगे,और काफी सरे मिम्स भी शेयर किये होंगे लेकिन, अब वो खुद आप सबके सामने आ रही हैं। ये शो 21 जून से OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर शुरू हो रहा है।

सोशल मीडिया सेंसेशन Chandrika Dixit अब रिएलिटी टीवी स्टार बन गई हैं, लेकिन सड़क पर वड़ा पाव का ठेला लगाने से लेकर यहां तक पहुंचने की जर्नी आसान नहीं।

हल्दीराम कंपनी से बिजनेस शुरू किया

Bigg Boss OTT 3:

जानकारी के मुताबिक, चंद्रिका दीक्षित पहले हल्दीराम कंपनी में काम करती थीं। उनके पति रैपिडो में काम करते थे। अपने पति की अनियमित काम के घंटों की नौकरी और बेटे के डेंगू बुखार से जूझने के कारण चंद्रिका ने अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला किया। इस चुनौती भरे समय ने उन्हें खाना पकाने के अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने दिल्ली के सैनिक विहार इलाके में फूड कार्ट का बिजनेस शुरू किया।

Bigg Boss OTT 3: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से बनी पहेचान

चंद्रिका दीक्षित जल्द ही ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से फेमस हो गईं। उनका साधारण खाने का ठेला जल्द ही लोगों के बीच पॉप्युलर हो गया। उनके हाथ से बना लजीज वड़ा पाव खाने के लिए लंबी लाइन लगने लगी। चंद्रिका दीक्षित तब चर्चा में आईं, जब फूड व्लॉगर अमित जिंदल ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में उनके वड़ा पाव बनाने और बेचने के हुनर को दिखाया गया, जिसने इंटरनेट पर खाने के शौकीनों का ध्यान खींचा। चंद्रिका रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। सोशल मीडिया की ताकत ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया, जिससे उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया।

इसके बाद जैसे-जैसे वड़ा पाव गर्ल की पॉप्युलैरिटी बढ़ी, वो कई विवादों से घिरती गईं। एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वो आंसू बहाते हुए दिल्ली नगर निगम यानि MCD के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाती नजर आईं। जानें क्या थे आरोप

Bigg Boss OTT 3: की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Bigg Boss OTT 3:

18 जून को ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें एक वीडियो दिखाया गया। इस वीडियो में सोशल मीडिया सेंसेशन चंद्रिका दीक्षित की धुंधली झलक दिखाई गई। ख़बर है की वो इस सीजन का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं। हालांकि बिग बॉस के फैंस को ये बात बिलकुल भी पसंद नहीं आयी।

प्रोमो देख भड़के ट्रोल्स, बोले- ‘इतना गिर गया बिग बॉस’

यह देखे प्रोमो:-Bigg boss OTT Season 3 first contesent

शो का पहला प्रोमो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इसे देखने के बाद लोग बिग बॉस के मेकर्स को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि इस बार वो शो नहीं देखने वाले हैं, क्योंकि उसमें वड़ा पाव गर्ल दिखने वाली है। तो वहीं कुछ लोगों के मुताबिक, मेकर्स ने अब अपने शो का स्टैंडर्ड गिरा लिया है।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights