Sunday, May 19, 2024

हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चुनाव मैदान में

हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चुनाव मैदान में

दिल्ली,चंडीगढ़ 13 मार्च 2024। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में लोकसभा की 6 टिकटों की घोषणा कर दी है करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने अपना उम्मीदवार हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बनाया है और मनोहर लाल खट्टर ने एक दिन पहले करनाल विधानसभा क्षेत्र से अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था वही राजनीतिक पंडितों का कहना है करनाल विधानसभा क्षेत्र से हरियाणा प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे। करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के दोनों नेता अपनी अपनी किस्मत आजमाएंगे। वैसे तो अभी तक करनाल विधानसभा क्षेत्र की टिकट की घोषणा नहीं हुई है।

भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से पार्टी ने तीसरी बार अपने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर भरोसा किया है वही फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से अपने मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को टिकटदी हैं तथा भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से अपने सांसद धर्मवीर को टिकट दिया है। भाजपा पार्टी ने हरियाणा प्रदेश की चार टिकट पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है जिसमें रोहतक, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और हिसार शामिल है।

कांग्रेस पार्टी की और से अभी हरियाणा की टिकटों की घोषणा नहीं हुई है

हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक लोकसभा टिकटों को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के समझौते के साथ अपने उम्मीदवार सुशील गुप्ता को चुनाव मैदान में उतारा हैं। अभी बसपा सपा पार्टी की और से भी किसी भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के अलावा क्षेत्रीय पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद रोचक मुकाबला होगा । लेकिन अभी तक प्रदेश में सभी पार्टी की नजर करनाल लोकसभा क्षेत्र पर टिकी हुई है क्योंकि इस क्षेत्र से भाजपा ने अपने हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से इस्तीफा दिलवाकर लोकसभा प्रत्याशी बनाया है वही इसी लोकसभा क्षेत्र के करनाल विधानसभा क्षेत्र से अपने सांसद एवं नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार होंगे अब देखना यह है पूर्व मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री कितनी कितनी वोट ले पाते हैं।

सैनी विधनसभा और खट्टर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे
दोनों नेताओं एक ही पार्टी से एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर भारी पढ़ेंगे

Latest Videos

आपकी राय

क्या आप ट्विटर ब्लू टिक के लिए हर महीने 900 रुपये देने को तैयार हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page