Sunday, September 22, 2024

CM मनोहर लाल ने कहा, 40 रुपये महीना भरें पानी का बिल तो होगा पुराना माफ, SC को 50 पर्सेंट तक की छूट

भिवानी,29जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में बकाया पानी के बिल अब एससी वर्ग को 20 रुपये महीने और अन्य वर्गों को 40 रुपए महीना के हिसाब से देने होंगे। भविष्य में पानी के बिल इसी हिसाब से आएंगे। अटेली को उपमंडल बनाने के लिए कमिटी के पास प्रस्ताव रखेंगे। उन्होंने अटेली में एक पार्क, लाइब्रेरी और श्मशान भूमि देने का ऐलान किया। आंगनबाड़ियो को प्ले स्कूलों का हिस्सा बनाया जाएगा।

सीएम ने कनीना में हुए जनसंवाद कार्यक्रम में शुक्रवार को कहा कि सरकार गलत करने वालों के साथ नहीं है, जो गलत कर रहा है, सरकार उसको सुधारने करने में लगी हुई है। उन्होंने नगर पालिका में 21 करोड़ के कार्यों की लिस्ट लगाने के लिए कहा, ताकि जनता को विकास कार्यों की जानकारी हो। लिस्ट लगने के बाद लोग बताएं कि इनमें कौन सा काम नहीं हुआ या कौन सा काम गलत हुआ है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

  • करोड़ों की लागत से बनी छह सड़कों को पब्लिक के लिए खोला

मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ की लागत से तैयार छह सड़कों को आम जनता के लिए खोला।सीएम ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ और कनीना वीरों की भूमि है। यहां के अनेक लोग फौज व पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सरकार ने समझा है। 10 वर्षों में विकास के अनेक कार्य करवाए गए हैं।

  • लोगों से लीं लिखित शिकायतें

बता दे कि जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर ज्यादा लोगों से रूबरू नहीं हुए। उन्होंने केवल लोगों से लिखित में शिकायतें ली। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायतें उनके पास आ गई हैं। उनके जो भी कार्य हैं वह पूरे कर दिए जाएंगे। लेकिन इस बीच एक बुजुर्ग सीधे मनोहर लाल खट्टर को ही अपना प्रार्थना पत्र देने पर अड़ गया। जिसके बाद सीएम ने सिक्युरिटी से कहा कि उसको आने दो।

  • लोगों से लिया फीडबैक

करीब डेढ़ घंटे तक चले जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। सीएम ने कनीना कस्बे में अब तक विकास कार्यों का लेखा जोखा भी रखा। साथ ही आयुष्मान भारत-चिरायु हरियाणा, निरोगी हरियाणा, परिवार पहचान पत्र आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने भी मेरिट पर भर्ती और घर बैठे योजनाओं का लाभ मिलने पर हाथ उठाकर मुख्यमंत्री की बात का समर्थन किया।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights