Saturday, May 18, 2024

सितारों का चुनावी खेल, आखिर किसकी बनेगी सरकार?

नई दिल्ली, 01 मई 2024| फिल्मी दुनिया के सितारे अपने करियर के साथ साथ राजनीति में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं। इंडस्ट्री और राजनीति का रिश्ता काफी पुराना है। इस बार भी बॉलीवुड में हेमा मालिनी से लेकर मनोज तिवारी, शत्रुघ्न सिन्हा तक बड़े-बड़े सितारे लोकसभा चुनाव में अलग-अलग राज्यों से खड़े हैं। कौन सा सितारा कहां से चुनावी मैदान में उतरा है आइए जानते हैं….

हेमा मालिनी:-
हेमा मालिनी 2004 में बीजेपी पार्टी से जुडी और राजनीति में कदम रखा था। वह अपने 20 साल के पॉलिटिकल करियर में 2 बार से मथुरा से सांसद हैं….अब तीसरी बार वह बीजेपी पार्टी की टिकट पर मथुरा से लोकसभा चुनाव लड रही हैं….

मनोज तिवारी:-
भोजपुरी सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी ने साल 2009 में राजनीति की दुनिया में अपना पैर जमाया था….. वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़े थे, लेकिन बीजेपी के योगी आदित्यनाथ से उन्हे हार मिली थी। साल 2014 में बीजेपी में शामिल हुए एक्टर ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव जीता था…इसके बाद साल 2019 में मनोज तिवारी ने कांग्रेस की नेत्री और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर नॉर्थ- ईस्ट दिल्ली से जनरल इलेक्शन में दूसरी बार जीत हासिल की थी। अब एक बार फिर से मनोज तिवारी नॉर्थ- ईस्ट दिल्ली से ही लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं….

अरुण गोविल:-
शो ‘रामायण’ में श्रीराम का किरदार अदा करने वाले अरुण गोविल ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है अब अरुण गोविल ने भी अपना राजनीती करियर शुरू कर लिया हैं उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ा है….

रवि किशन
2017 में रवि किशन ने बीजेपी में शामिल होते हुए गोरखपुर से बीजेपी के प्रतिनिधि के रूप में चुनाव लड़ा था। तब से उनकी गोरखपुर में मजबूत पकड़ बनी हुई है। अब वह 2024 में फिर से गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

सायोनी घोष:-
2021 में बॉलीवुड और टेलीविजन की जानी-मानी अदाकारा सायोनी घोष ने राजनीति में कदम रखा और तृणमूल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई। उन्हें तब पार्टी की युवा शाखा का अध्यक्ष बनाया गया था। अब सायोनी घोष 2024 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के जादवपुर से तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर उतरी हैं….

राज बब्बर:-
बॉलीवुड से राजनीति की ओर प्रभावित 1989 में राज बब्बर वीपी सिंह के नेतृत्व वाले जनता दल से जुड़े। बाद में वह जनता दल छोड़कर समाजवादी पार्टी से जुड़ गए। उन्हें 2006 में समाजवादी पार्टी से निलंबित कर दिया गया था….वह 2008 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। 2014 में उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वह तीन बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे…..अब वह गुरुग्राम से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं…..

Latest Videos

आपकी राय

क्या आप ट्विटर ब्लू टिक के लिए हर महीने 900 रुपये देने को तैयार हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page