Sunday, May 19, 2024

11 लोकसभा और 55 विधानसभा को साधने की कोशिश में जुटी RLD

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राष्ट्रीय लोक दल ने बड़ी तैयारी की है। पार्टी ने आगामी 2 महीने का प्लान तैयार किया है। इन दो महीने में पार्टी यूपी के सभी 75 जिलों में बड़े आयोजन करने जा रही है। पार्टी का फोकस किसान, कमेरा, मजदूर से लेकर गांव और युवाओं पर रहेगा। अपनी मजबूत दावेदार वाली पांच सीटों पर पार्टी खास ध्यान देगी, जहां जाट वोटो को साधने से लेकर जनता की मांगों को समझने के लिए पार्टी कार्यकर्ता जमीन पर उतरेंगे।

जनता के मुद्दों को समझने के लिए एक पत्र भी तैयार किया गया है।प्लानिंग के पहले चरण में राष्ट्रीय लोक दल की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा शुरू हो चुकी है। रथ यात्रा का आगाज रविवार 10 दिसंबर को सहारनपुर से हुआ, यह रथ यात्रा यूपी के तमाम जिलों में जाएगी 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर रथ यात्रा का समापन किसान घाट दिल्ली में होगा। रालोद खेल प्रकोष्ठ की तरफ से यह रथ यात्रा निकाली जा रही है। जो 11 लोकसभा सीटों और 55 विधानसभा सीटों को साधने का काम करेगी।

रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने संदेश रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज संदेश रथ यात्रा मेरठ पहुंचेगी, इस रथ यात्रा को निकालने का उद्देश्य राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों को जनता तक पहुंचना है। संदेश रथ यात्रा के जरिए रालोद किसान गरीब मजदूर और नौजवान तक पहुंचेगी। रथ यात्रा संयोजक एवं राष्ट्रीय लोक दल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने बताया कि धरतीपुत्र चौधरी चरण सिंह का हर किसान गरीब मजदूर और नौजवान के दिलों में बसे हैं। रथ यात्रा पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मेरठ और मुरादाबाद मंडल की 11 लोकसभा 55 विधानसभाओं में चौधरी साहब की विचारधारा नीतियों का प्रचार प्रसार करेगी।

Latest Videos

आपकी राय

क्या आप ट्विटर ब्लू टिक के लिए हर महीने 900 रुपये देने को तैयार हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page