Sunday, May 19, 2024

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री के दावेदारों को किया चित ,एक तीर से दो निशाने अपने राजनीतिक विरोधियों को निपटाया

अपने खास माने जाने वाले सांसद को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया
नई दिल्ली 28 अक्टूबर।
हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पिछले 9 वर्षों से अपनी पार्टी की उन नेताओं से संघर्ष कर रहे हैं जो हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार है और प्रधानमंत्री के राजनीतिक मंच से लेकर विभिन्न मंचों पर मुख्यमंत्री के दावेदार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर गरजते रहे हैं मगर हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने धीरे-धीरे से मुख्यमंत्री के पद के उम्मीदवारों को निपटा दिया है साइड लाइन कर दिया है और हाल में ही अपने खास माने जाने वाले सांसद को प्रदेश अध्यक्ष भाजपा की कुर्सी पर बैठकर एक तीर से दो निशाने साथ दिए जो मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे थे उनको धीरे से निपटा दिया और जो अभी भी मुख्यमंत्री बनने के हरियाणा प्रदेश में सपने देख रहे हैं वह भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने नहीं टिक पा रहे।

सांसद नायब सिंह सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला
पद से ओमप्रकाश धनकड़ की छुट्टी
पूर्व पंचायत मंत्री एवं पूर्व हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनकड़ को राष्ट्रीय नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर सचिव का पद सौपा है और हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद पर कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी को बिठाया है जिससे जहां हरियाणा प्रदेश का एक समाज नाराज हुआ वही इसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जीत बताया जा रहा है क्योंकि ओमप्रकाश धनकड़ मुख्यमंत्री की दौड़ में भी बताए जाते थे मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खास माने जाने वाले मनोहर लाल खट्टर पिछले 9 वर्षों से प्रदेश सरकार की कमान संभाले हुए प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री बदलने की भी चर्चा हुई मगर सभी चर्चा फेल हो गई जब भी चर्चा हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की दिल्ली से प्रशंसा की जिससे सभी मुख्यमंत्री के सपने देख रहे हरियाणा प्रदेश के नेता चित हो गए।

अभी भी मुख्यमंत्री की दौड़ में आधा दर्जन भाजपा के बड़े नेता शामिल
जब-जब हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बदलने की राजनीतिक चर्चा होती है तो भाजपा की आधा दर्जन नेता मुख्यमंत्री पद पाने की दौड़ में शामिल हो जाते हैं हरियाणा पूर्व के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, पूर्व मंत्री वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, केंद्र में राज्य मंत्री राव इंदरजीत सिंह, के अलावा भाजपा के कई नेता जिनकी हरियाणा में कहीं पहचान नहीं है वह भी मुख्यमंत्री पद के लिए अपने अपने राजनीतिक आकाओं के दरवाजे पर भाग दौड़ करते रहते हैं।

विधानसभा चुनाव खट्टर के नेतृत्व में ही होंगे
केंद्रीय भाजपा नेता कौन साफ तौर पर प्रदेश भाजपा के नेताओं को संदेश भेज दिया है की हरियाणा प्रदेश में विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में होंगे अब किसी को शक नहीं होना चाहिए की प्रदेश में मुख्यमंत्री बदल जाएगा या उनके नेतृत्व में चुनाव नहीं होंगे अगर मुख्यमंत्री की निजी राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो उनके ऊपर कोई दाग नहीं है सभी समाज को साथ लेकर चल रहे हैं और एक समाज तो जब से भी मुख्यमंत्री के पद पर बने हैं तभी सही नाराज चल रहा है लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से प्रयास किए जाते रहे कि उसे समाज को भी साथ लेकर आगे बढ़ा जाए और वह प्रयास भी कर रहे हैं।

Latest Videos

आपकी राय

क्या आप ट्विटर ब्लू टिक के लिए हर महीने 900 रुपये देने को तैयार हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page