Sunday, May 19, 2024

हरियाणा बीजेपी के कई बड़े नेता छोड़ सकते हैं पार्टी राहुल गांधी के संपर्क में, प्रियंका गांधी से भी कर चुके हैं मुलाकात

हरियाणा में जाट नेता भाजपा को फिर दे सकते हैं पटकनी
अपने बलबूते पर भाजपा को सत्ता में जाने से पहले ही रोक चुके थे,
नई दिल्ली 9 अक्टूबर। हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लग सकता है और कई भाजपा में कांग्रेस से आए बड़े नेता एक बार फिर से कांग्रेस हाई कमान के संपर्क में बताई जा रहे हैं , वैसे तो केंद्र में पूर्व मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह मंच से स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर हरियाणा प्रदेश में भाजपा और जे जे पी का गठबंधन और आगे चला तो वह भाजपा में नहीं रहेंगे जबकि उनके पुत्र सांसद विजेंद्र सिंह कई बार अपनी पार्टी को लेकर नाराजगी जाता चुके हैं , चौधरी वीरेंद्र सिंह को लगता है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ अगर दुष्यंत चौटाला जो प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं उनकी पार्टी जेजेपी के साथ अगर विधानसभा और लोकसभा के चुनाव होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है , चौधरी वीरेंद्र सिंह इस मांग को लेकर कई बार भाजपा और दुष्यंत चौटाला की पार्टी पर हमला कर चुके हैं वह केंद्रीय नेतृत्व को भी स्पष्ट तौर पर कह चुके हैं कि प्रदेश में अबकी बार भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में तीसरी बार सत्ता में दुष्यंत चौटाला के साथ नहीं आ सकती अगर ऐसा होता है और दुष्यंत चौटाला के साथ समझौता रहता है तो वे भाजपा में नहीं रहेंगे और नहीं चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित राहुल गांधी से भी कर चुके हैं अंदरुनी चर्चा
विश्वसनीय सूत्रों की माने तो भाजपा में कांग्रेस से भाग कर गए कुछ नेता अपने घर वापसी करने के लिए तैयारी में है जिसमें जाट समाज के बड़े नेताओं का भी नाम सामने आ रहा है और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से उन्हें पार्टी में शामिल करने के लिए विचार विमर्श भी किया जा रहा है जिससे हरियाणा में कांग्रेस पार्टी और मजबूत हो उसके और आने वाले समय में सत्ता में आ सके। जहां तक चौधरी वीरेंद्र सिंह के पुत्र सांसद विजेंद्र सिंह का सवाल है विजेंद्र सिंह ने अभी कोई अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन वह अपने परिवार के साथ अवश्य रहेंगे ऐसा प्रतीत हो रहा है।

हरियाणा में भाजपा को विधानसभा चुनाव में जाट समाज ने पटकनी दी थी
हरियाणा विधानसभा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने ताबड़तोड़ रैलियां की थी और प्रदेश की जनता में भाजपा 75 पर का नारा देकर सनसनी फैला दी थी , मगर हरियाणा प्रदेश में एक समाज ने हरियाणा भाजपा को पूरे बहुमत के साथ सत्ता में नहीं बैठने दिया जिससे आज हरियाणा प्रदेश में जेजेपी के सहारे से भाजपा सत्ता में विराजमान है।

भाजपा से नाराज सांसद और केंद्रीय मंत्रियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं वीरेंद्र सिंह
हरियाणा प्रदेश में सत्ताधारी अपनी भाजपा पार्टी के उन नेताओं से संपर्क कर रहे हैं जो लगातार हरियाणा प्रदेश की सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, भिवानी के सांसद चौधरी धर्मवीर, सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक, रोहतक के सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा से राजनीतिक संपर्क सदर रहे हैं और विचार विमर्श कर रहे हैं क्योंकि चौधरी वीरेंद्र सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंदरजीत सिंह दो अपने-अपने समाज में अपनी राजनीतिक पहचान बनाए हुए हैं अगर वीरेंद्र सिंह अपने मकसद में पूरे होते हैं तो प्रदेश में ही नहीं केंद्र में भी भारतीय जनता पार्टी को बड़ा नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

Latest Videos

आपकी राय

क्या आप ट्विटर ब्लू टिक के लिए हर महीने 900 रुपये देने को तैयार हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page