Edition

बिलासपुर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री तेज।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • पुलिस प्रशासन रोकने में नाकाम
  • पुलिस कमिश्नर के आदेशों की अवहेलना।

गुरुग्राम 15 मार्च।
गुरुग्राम जिले के बिलासपुर थाना के नाम से गांव बोहडा कला में स्थापित इस थाने के अंतर्गत नशीले पदार्थों की बिक्री खुलेआम हो रही है जिससे युवा लगातार नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई खास इंतजाम नहीं किया जा रहे जिससे लगातार बिलासपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नशीले पदार्थ खुलेआम बिक रहे हैं यहां तक की घरों में भी पंजाब से नशीले पदार्थ लाकर सरेआम बिक्री कर रहे हैं मजेदार बात तो यह है कि थाने के आसपास भी नशीले पदार्थ का कारोबार करने वाले खुलेआम बेच रहे हैं छोटे-छोटे युवा इस धंधे में लगे हुए हैं लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से इनको रोकने का कोई खास प्रयास नहीं किया जा रहा शिकायत होती है पकड़ ले जाते हैं लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें छोड़ दिया जाता है।
गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा कई बार दावे कर चुके हैं की गुरुग्राम जिले से नशीले पदार्थ रोक लगाई गई है लेकिन उन्हीं के अंतर्गत आने वाला बिलासपुर थाना क्षेत्र में लगातार नशीले पदार्थ तेजी से बिक रहे हैं सरियम बिक्री हो रही है पुलिस कमिश्नर के दावे बिलासपुर पुलिस खोखले साबित कर रही है जबकि हरियाणा के डीजीपी की ओर से भी सख्त निर्देश है कि युवाओं को इस खतरनाक बीमारी से बचाने की जरूरत है और जिसकी जिम्मेवारी सबसे अधिक बनती है वह पुलिस प्रशासन की है लेकिन यहां पर पुलिस प्रशासन हाथ पैर हाथ धरे बैठा है और तमाशा देख रहा है की युवा किस प्रकार से नशे के जाल में फसता जा रहा है।

गांव बोहडा कला की बात की जाए तो सबसे बड़ा गांव जिले में यही गांव है और इस गांव के कई मोहल्ले में चैनपुरा, देवराज, धाम के अलावा भीमसी मोहल्ले में खुलेआम नशीले पदार्थ खरीदे जा सकते हैं सड़कों पर वालों को के घरों में नशे की दुकान खुली हुई है इन्हें कोई रोकने वाला नहीं है और जो शिकायत करता है उसके खिलाफ ही पुलिस कार्रवाई करने का डर दिखा देती है जिसके चलते कोई भी व्यक्ति शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है।
गांव के कुछ लोग बिना नाम बताएं यह जरूर कहते हैं कि अगर हम शिकायत करेंगे तो पुलिस हमें ही पकड़ लेगी और हमारा नाम उजागर कर देगी जिससे नशीले पदार्थ बेचने वाले हमें जान से मार देंगे इसलिए भी कोई भी शिकायत करने के लिए तैयार नहीं होता जिसके चलते नशीले पदार्थ की बिक्री करने वाले लगातार बिना डर के अपना कारोबार कर रहे हैं।
इस पूरे मामले में बिलासपुर थाना प्रभारी से कई बार संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने बात नहीं की जिसके चलते उनका पक्ष भी नहीं लिया जा सका लेकिन पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी उन पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी और अगर शिकायत मिलती है तो थाना प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें