Edition

गुरुग्राम गेस्ट हाउस में लगी आग, पुलिस और फायर टीम की बहादुरी से टला बड़ा हादसा !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • चकरपुर स्थित गेस्ट हाउस में आग लगने की घटना पर पुलिस व फायर विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा, लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
  • निरीक्षक गुणपाल DI पूर्व जोन CID, सिपाही अमित कुमार कार्यालय पुलिस उपायुक्त पूर्व, SI धर्मेंद्र इंचार्ज चकरपुर पुलिस चौकी ने फायर ब्रिगेड और आमजन के साथ मिल कर अंदर घुस कर बचाई लोगों को जान
  • पुलिस उपायुक्त पूर्व के द्वारा उपरोक्त पुलिस कर्मियों, फायर ब्रिगेड की टीम और आमजन (जिनके द्वारा आग लगी बिल्डिंग में घूस कर लोगों की जान बचाई है) को प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे।
  • पुलिस और फायर ब्रिगेड के इलावा आम जनता ने भी दिया अदम्य साहस के परिचय

गुरुग्राम, 20 मार्च 2026

आज , 20.03.2026 को समय लगभग 1:30 बजे पुलिस चौकी चक्करपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को सैक्टर-28, गुरुग्राम स्थित बिल्डिंग नंबर 3401 (चकरपुर क्षेत्र) में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।

उपरोक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड व अन्य संबंधित एजेंसियों को सूचित किया गया। सूचना पर  गौरव राजपुरोहित, आईपीएस, पुलिस उपायुक्त (पूर्व), गुरुग्राम व विकास कौशिक, एचपीएस, सहायक पुलिस आयुक्त, डीएलएफ, गुरुग्राम भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पाया गया कि बिल्डिंग के मुख्य द्वार के पास आग लगी हुई थी और अंदर धुआं फैल चुका था। इस दौरान उपरोक्त पुलिस कर्मियों द्वारा पुलिस टीम और फायर टीम के साथ साहस का परिचय देते हुए बिल्डिंग की साइड रेलिंग के सहारे प्रथम तल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। धुआं अधिक के कारण सामने से ऊपर जाना संभव नहीं था, जिस पर टीम ने बिल्डिंग के पिछले हिस्से से रस्सियों, ग्रिल व सीढ़ियों की मदद से टॉप फ्लोर तक पहुंच बनाई।

उक्त बिल्डिंग को एक कंपनी द्वारा किराए पर लिया गया है, जिसमें ग्राउंड सहित कुल 5 मंजिल (G+4) हैं तथा प्रत्येक फ्लोर पर 1BHK के चार-चार सेट बने हुए हैं। कुल मिलाकर बिल्डिंग में 18 वन बीएचके कमरे हैं, जिनमें लोग निवास कर रहे थे

पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं बहादुरी से कार्य करते हुए जलते हुए गेस्ट हाउस से महिलाओं सहित अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस व फायर विभाग की संयुक्त त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है और बड़े हादसे को टाल दिया है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें