Edition

विकसित भारत-जी राम जी प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथि बढ़ी, युवाओं के लिए बड़ा अवसर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

25 मार्च 2026

देश में ग्रामीण विकास से जुड़ी एक अहम पहल के तहत केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) — वीबी-जी राम जी अधिनियम, 2025” के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथि अब बढ़ा दी गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें।

इन प्रतियोगिताओं में लोगो डिजाइन, राष्ट्रीय रील/वीडियो चैलेंज और ऑनलाइन क्विज शामिल हैं। इनका उद्देश्य लोगों को इस महत्वपूर्ण अधिनियम के बारे में जागरूक करना और उन्हें देश के विकास की इस मुहिम से जोड़ना है।

डीसी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार का ग्रामीण विकास मंत्रालय इस अधिनियम के व्यापक प्रचार-प्रसार और जागरूकता के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में युवा, विद्यार्थी और आम नागरिक सभी भाग ले सकते हैं और अपनी रचनात्मकता व ज्ञान का प्रदर्शन कर सकते हैं।

प्रतिभागी मायगव पोर्टल के माध्यम से आयोजित लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। इसके अलावा माय भारत पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय रील/वीडियो चैलेंज “60 सेकेंड्स फॉर माय विलेज” और विकसित भारत-जी राम जी क्विज प्रतियोगिता में भी भाग लिया जा सकता है।

नई तिथियों के अनुसार, लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2026 कर दी गई है। वहीं राष्ट्रीय रील/वीडियो चैलेंज की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा विकसित भारत-जी राम जी क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 07 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है।

डीसी ने बताया कि यह पहल युवाओं को अपने गांवों के विकास से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘युवा शक्ति–पंचायत प्रगति’ की भावना को मजबूत करते हुए यह कार्यक्रम विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने में मदद करेगा।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें