Edition

गुरुग्राम लघु सचिवालय में मेडिकल सेंटर शुरू, कर्मचारियों और आमजन को मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सेवा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • लघु सचिवालय गुरुग्राम में मेडिकल सेंटर का शुभारंभ, कर्मचारियों व आगंतुकों को मिलेगी निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
  • डीसी अजय कुमार ने रिबन काटकर किया उद्घाटन, फोर्टिस अस्पताल के सहयोग से शुरू हुई सुविधा

गुरुग्राम, 1 अप्रैल।

जिला प्रशासन गुरुग्राम की ओर से आमजन और कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। डीसी अजय कुमार ने लघु सचिवालय गुरुग्राम के भूतल पर स्थापित मेडिकल सेंटर का रिबन काटकर उद्घाटन किया। यह सेंटर फोर्टिस अस्पताल के सहयोग से स्थापित किया गया है, जिससे सचिवालय में कार्यरत कर्मचारियों और प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले आगंतुकों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

डीसी अजय कुमार ने कहा कि यह सुविधा लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सचिवालय में आने वाले लोगों को अब छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

मेडिकल सेंटर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा चिकित्सकीय परामर्श की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा किसी भी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत सहायता देने के लिए प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ और आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध रखे गए हैं। यह सुविधा कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

फोर्टिस अस्पताल की ओर से समय-समय पर वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों के दौरे भी सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को विशेषज्ञ स्तर की सलाह मिल सके। इस पहल से कर्मचारियों की कार्यक्षमता में सुधार होगा और आगंतुकों को भी सुरक्षित व सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।

इस अवसर पर सीएसआर ट्रस्ट हरियाणा के पूर्व एडिशनल सीईओ गौरव सिंह, एजीएम कम्युनिटी आउटरीच फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम सिद्धार्थ वर्मा, मैनेजर कम्युनिटी आउटरीच नीरज कुमार तथा नर्सिंग स्टाफ योगेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें