Edition

IPS प्रतीक गहलोत ने गुरुग्राम डीसीपी ट्रैफिक का संभाला कार्यभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 04 अप्रैल 2026

IPS प्रतीक गहलोत ने पुलिस उपायुक्त यातायात,(डीसीपी ट्रैफिक) गुरुग्राम का संभाला कार्यभार।

प्रतीक गहलोत, IPS ने डॉ. राजेश मोहन, IPS के स्थान पर पुलिस उपायुक्त यातायात, गुरुग्राम का कार्यभार विधिवत रूप से संभाल लिया है।

नए पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत, IPS द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत ने यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुरक्षित एवं सुगम बनाने हेतु अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन की सुविधा सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें।

गुरुग्राम यातायात पुलिस नागरिकों से भी अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें