Edition

पलवल में ₹15,000 की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए ASI बलविन्द्र सिंह को 4 वर्ष का कारावास चंडीगढ़, 14 मार्च। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (रा.स. एवं ए.सी.बी.), गुरुग्राम की टीम ने आज दिनांक 13.03.2026 को कार्रवाई करते हुए महिला उप निरीक्षक दामोद रानी, हाल अनुसंधानकर्ता थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम तथा दीपक राम (उत्तराखंड) को रिश्वत मांगने और 25 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पलवल में ₹15,000 की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई

पलवल, 10 अप्रैल। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर परिषद पलवल के एक क्लर्क सुनील कुमार को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना एसवी एंड एसीबी फरीदाबाद में एफआईआर संख्या 07 दिनांक 10.04.2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला-

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता धर्म सिंह ने एसीबी को शिकायत दी थी कि नगर परिषद पलवल में कार्यरत क्लर्क सुनील कुमार, जो अतिरिक्त रूप से पटवारी का कार्य भी देख रहा था, उससे उसकी जमीन को नगर परिषद सीमा में न दिखाने के एवज में ₹15,000 की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी, पलवल इकाई की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। इस दौरान आरोपी सुनील कुमार को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई| इस कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

एसीबी प्रमुख की अपील –

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) प्रमुख ए एस चावला ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सशक्त नेतृत्व में हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जा रहा है। एसीबी प्रमुख ने आमजन से आग्रह किया कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर-1800 180-2022 को दें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शिकायतकर्ताओं की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनता के सहयोग से ही मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक स्वच्छ, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा का निर्माण संभव है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें