- 9 अप्रैल 2026 को मानेसर IMT में हुई घटना के दौरान दंगा भड़काने, तोड़ फोड़ व आगजनी के लिए उकसाने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार
- व्हाट्सएप चैट से बड़ी साजिश का खुलासा
- पेट्रोल बम से कंपनियों को जलाने की थी साजिश
- बाहरी लोगों ( गैर श्रमिकों ) द्वारा साजिश के तहत तोड़ फोड़ व आगजनी के लिए श्रमिकों को उकसाया गया था
- गुरुग्राम पुलिस की श्रमिकों से बाहरी लोगों के उकसावे से बचने की अपील
गुरुग्राम : 13 अप्रैल 2026
09.04.2026 को आईएमटी मानेसर स्थित एक कंपनी के पदाधिकारी द्वारा थाना सैक्टर-7 आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम में इनकी कंपनी की तीन शाखाओं में श्रमिकों की हड़ताल के दौरान उपद्रवियों द्वारा कंपनी में, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई तथा कंपनी के कर्मचारियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की नियत से पथराव करने बारे किया गया व मारपीट की गई है। इस दौरान तोड़फोड़, आगजनी शिकायत दी गई। जिस पर थाना सैक्टर-7 आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 06 मुख्य आरोपियों को 13.04.2026 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान 1. आकाश निवासी भरान जिला रोहतक, 2. हरीश चन्द निवासी किलबोखाल जिला पोडीगडवाल (उत्तराखण्ड) 3. पिन्टू कुमार यादव निवासी परसाही सिरसिया जिला मधुबनी (बिहार), 4. राजू सिहं निवासी निवार मण्डी जिला उद्यमसिहं नगर (उत्तराखण्ड), 5. श्यामबीर निवासी गूरा बरेला जिला बदायू (उत्तर-प्रदेश) व 6. अजीत सिंह निवासी लखमीरवाला जिला जीन्द (हरियाणा) के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी हड़ताल के दौरान कंपनियों में/वाहनों में तोड़फोड़ करने, आगजनी करने, पुलिस पर पथराव करने कंपनी कर्मचारी/पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की वारदात को अंजाम देने के मुख्य साजिशकर्ताओ में से है। तथा उपरोक्त आरोपियों में से ज्यादातर का गुरुग्राम की किसी भी कंपनी से कोई संबंध नहीं है। उपरोक्त आरोपियों ने हड़ताल कर रहे श्रमिकों को कंपनी में आग लगाने, तोड़फोड़ करने तथा पुलिस पर पथराव करने के लिए लगातार उकसाया तथा भड़काया भी था।
अपील : गुरुग्राम पुलिस सभी श्रमिकों से अपील करती है कि किसी बाहरी व्यक्ति ( गैर श्रमिक ) के बहकावे में ना आए। यदि कोई बाहरी व्यक्ति (गैर श्रमिक) माहौल खराब करने की कोशिश करता है या उकसाने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना गुरुग्राम पुलिस को अवश्य दे ।
अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।







