- आचार्य लोकेश के जन्मोत्सव पर विश्व शांति केंद्र में अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन रविवार को
- आचार्य लोकेश,पंजाब एवं उत्तराखंड के राज्यपाल विश्व शांति-सद्भावना सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
- राव नरबीर सिंह, आचार्य पुण्डरिक, डॉ अजीत गुप्ता, किरण चोपड़ा होंगे समारोह में विशिष्ट अतिथि
- मेरा सम्पूर्ण जीवन अहिंसा, शांति, सद्भावना, मानवता को समर्पित – आचार्य लोकेश
गुरुग्राम / नई दिल्ली, 14 अप्रैल 2026 |
विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती के संथापक जैन आचार्य लोकेशजी के जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में त्रिदिवसीय समारोह का आयोजन शुक्रवार शाम से प्रारंभ होने जा रहा है | इसके अंतर्गत ‘विश्व शांति व सद्भावना सम्मेलन’ को उत्तराखंड के राज्यपाल माननीय लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पंजाब के राज्यपाल माननीय गुलाब सिंह कटारिया, हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह, आचार्य पुण्डरिक, ङॉ अजीत गुप्ता, डॉ किरण चोपड़ा सहित अनेक गणमान्य महानुभाव संबोधित करेंगे |
प्रख्यात जैन आचार्य लोकेश ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन, अहिंसा, शांति, सद्भावना व मानवता के लिए समर्पित है | वर्तमान मे सम्पूर्ण विश्व युद्ध, हिंसा, असमानता और पर्यावरण असंतुलन से पीड़ित है, ऐसे में विश्व शांति केंद्र व्यक्तिगत व सामाजिक संतुलन स्थापित करने में एक अहम भूमिका निभा रहा है |
पूज्य आचार्य लोकेश द्वारा स्थापित संस्था अहिंसा विश्व भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश तिवारी ने बताया कि मात्र 22 वर्ष कि आयु में सन्यास लेने के पश्चात जैन आचार्य लोकेश ने देश विदेश में में यात्रा कर अहिंसा, शांति और सद्भावना के लिए अथक प्रयास किए | अहिंसा विश्व भारती संस्था की स्थापना के माध्यम से आचार्य लोकेश के राष्ट्र निर्माण, नैतिक मूल्यों के उत्थान के लिए कार्य किया तो अब विश्व शांति केंद्र की स्थापना के माध्यम से विश्व के कोने कोने में अहिंसा, शांति और सद्भावना स्थापित करने के लिए कार्यरत है |

सर्वधर्म संतों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ‘विश्व शांति सद्भावना सम्मेलन’ का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को प्रात: 10 बजे से विश्व शांति केंद्र सैक्टर 39 गुरुग्राम में किया गया है | अहिंसा विश्व भारती द्वारा आयोजित समारोह में आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी, हरियाणा सरकार में मंत्री राव नरवीर सिंह, वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन किरण चोपड़ा, पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ अजित गुप्ता सहित विभिन्न धर्मों के प्रमुख धर्माचार्य, समाजसेवी विशिष्ट अतिथि के रूप समारोह में शिरकत करेंगे।
अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के सभी कार्यकर्ता और सहयोगी समारोह के सफल आयोजन के लिए ज़ोर शोर से कार्यरत हैं |







