गुरुग्राम : 02 मई ।
01.05.2026 की रात्रि थाना मानेसर, गुरुग्राम में IMT चौक फ्लाईओवर, मानेसर पर सड़क दुर्घटना होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक ट्रक सड़क पर खड़ा होने तथा उसके पीछे आ रही कैंटर गाड़ी के टकराने से गंभीर दुर्घटना होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर आवश्यक राहत कार्यवाही करते हुए मृतकों को सरकारी अस्पताल सैक्टर 10, गुरुग्राम भिजवाया गया।

मृतक के भाई ने एक शिकायत के माध्यम से पुलिस टीम को बताया कि यह अपने कैंटर से व इसका भाई (शंकर) कैंटर चालक अपने वाहन से भिवाड़ी से दिल्ली की तरफ जा रहा था जो रात समय लगभग 2 बजे नजदीक आईएमटी चोक फ्लाईओवर, गुरुग्राम के पास इसके भाई की कैंटर गाड़ी रोड पर खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कैंटर में सवार इसके भाई सहित 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जो ट्रक चालक द्वारा ट्रक को सड़क पर लापरवाहीपूर्वक खडा करने पर व आवश्यक रिफ्लेक्टर/इंडिकेटर नहीं नहीं लगाने के यह दुर्घटना हुई। इस संबंध में पुलिस थाना मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
मृतकों की पहचान शंकर बिंद (उम्र-45 वर्ष), निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश, 2.सुनील कुमार गौण (उम्र-40 वर्ष), निवासी बलिया, उत्तर प्रदेश व रामराज प्रसाद (उम्र-40 वर्ष), निवासी बलिया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक शंकर उपरोक्त कंटेनर गाड़ी पर चालक था व मृतक रामराज व सुनील उपरोक्त कंटेनर पर लेबर का काम करते थे जो भिवाड़ी(राजस्थान) से कंटेनर गाड़ी में मॉल लोड करके दिल्ली जा रहे थे जो आईएमटी मानेसर फ्लाईओवर के पास रास्ते में एक ट्रक चालक द्वारा ट्रक को रस्ते में खड़ा कर रखा था जिसकी वजह से उपरोक्त दुर्घटना घटित हुई।
पुलिस टीम द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जा पुलिस में लेकर आगामी नियमानुसार जांच कार्यवाही की जा रही है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।







