Edition

गुरुग्राम में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई नीट यूजी परीक्षा डीसी उत्तम सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई नीट यूजी परीक्षा

डीसी उत्तम सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

गुरुग्राम, 4 मई।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 गुरुग्राम जिले में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और निष्पक्ष माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6,875 अभ्यर्थियों में से 6,624 ने परीक्षा दी, जबकि 251 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा पहले से की गई पुख्ता तैयारियों के चलते परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या बाधा की सूचना नहीं मिली।

डीसी उत्तम सिंह ने परीक्षा के दौरान सेक्टर-4/7 तथा भोंडसी स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एडीसी सोनू भट्ट भी उनके साथ रहे। उन्होंने केंद्रों पर पहुंचकर अभ्यर्थियों के लिए किए गए इंतजामों—जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था—की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र अधीक्षकों से परीक्षा संचालन की स्थिति की जानकारी ली और सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप हों।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों के बाहर सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, जिससे अभ्यर्थियों को समय पर केंद्रों तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हुई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के चलते पूरे जिले में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें