- जीरो टोलरेंस सरकार की चुप्पी, विपक्ष और प्रशासन सोया,धड़ल्ले से अवैध कॉलोनी में निर्माण जारी
- विधायक के परिवार पर एफआईआर के बावजूद जूई नहर जागृति कॉलोनी मोड़ पर चार एकड़ में चल रहा अवैध कॉलोनी में निर्माण का काम
- डीटीपी का तबादला के बाद नहीं आया कोई अधिकारी, डीसी व अन्य अधिकारी विधायक के परिवार की अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई से डरे
भिवानी, 13 मई।
जीरो टोलरेंस का दम भरने वाली भाजपा सरकार इन दिनों अपने विधायक के परिवार की करतूत पर चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि प्रशासन और विपक्ष सो रहा है। मीडिया भी यह सब अपनी बेबस आंखों के सामने घटित होता देख रहा है। भिवानी के तोशाम रोड जूई नहर जागृति कॉलोनी मोड़ टीआईटी ग्राउंड की करीब 4.2 एकड़ भूमि पर विधायक के परिवार द्वारा काटी गई अवैध कॉलोनी में एफआईआर के बावजूद धड़ल्ले से अवैध निर्माण का काम दिनरात तेजी से चल रहा है। अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ और विधायक के परिवार सदस्यों पर एफआईआर दर्ज होने के बावजूद यहां अवैध कॉलोनी में तीन से चार अवैध मकानों का निर्माण भी हो चुका है। जबकि कई प्लाटों की फिर से नींव भी भर चारदीवारी की गई है। न तो जिला प्रशासन इस अवैध कॉलोनी में निर्माण रुकवाने पहुंचा है ना ही विपक्ष ने यहां आकर इसका कोई विरोध करना जरूरी समझा है। नगर परिषद विधायक की रहनुमाई में ही काम कर रही है, जिसके अधिकारी अवैध कॉलोनी के नाम पर सरकार को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं, मगर बिना नक्शा के ही यहां अवैध कॉलोनी में भवन निर्माण धड़ल्ले से हो रहे हैं, अब तक किसी को ना तो नोटिस दिया है ना कोई कार्रवाई हुई है। जबकि शहर में अगर किसी ने चार फीट चबूतरा बना लिया तो उसे तोड़ने पूरा नगर परिषद अमला अपनी ताकत लगाकर उसे तत्काल तोड़ने मे जुट जाता है।

दिलचस्प तो यह भी है कि भिवानी शहर कूड़ा के ढेर में बदल चुका है, लेकिन विधायक को शहर की चिंता कम अपने परिजनों द्वारा काटी गई अवैध कॉलोनी को विकसित करने की चिंता अधिक है, यही वजह है कि डीटीपी का दबादला कराने के बाद विधायक भी निश्चित हो गया है कि अब कोई उसके अवैध साम्राज्य को छूने की भी हिमाकत तक नहीं करेगा, लेकिन यह उसकी गलत फहमी है। ये अवैध निर्माण ना केवल टूटेगा बल्कि इस कॉलोनी के विकसित करने वालों पर भी कानून का शिकंजा कसेगा। इसमें थोड़ा वक्त जरूर लगेगा।
हरियाणा काँग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अशोक बुवानीवाला ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है की इस सरकार में जो जितनी ज़्यादा स्पोट करेगा उस अधिकारी को उतना ही बड़ा इनाम व प्रमोशन मिलेगा। इस अधिकारी भी विधायक साथियों की पूरी मदद करते है।
बुवानीवाला ने कहा कि प्रदेश में खुलेआम भ्रष्टाचार चल रहा है। प्रोपर्टी आईडी व डीटीपी विभाग ने सब को पिछे छोड़ दिया है







