Edition

नगर निकाय चुनावों में BJP की प्रचंड जीत, विकास और जनविश्वास की जीत: अनिल विज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • नगर निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत विकास और जनविश्वास की जीत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
  • अम्बाला सिटी, सोनीपत और पंचकूला में भाजपा मेयर तथा पार्षद प्रत्याशियों की जीत पर अनिल विज ने दी बधाई
  • जनता ने विकास, सुशासन और मोदी नेतृत्व पर लगाई मुहर : अनिल विज

चण्डीगढ़, 14 मई ।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के मेयर तथा पार्षद प्रत्याशियों की शानदार जीत पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल भाजपा प्रत्याशियों की नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास की जीत है।

विज ने अम्बाला सिटी से भाजपा की विजयी मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी, सोनीपत से राजीव जैन तथा पंचकूला से श्यामलाल बंसल को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि जनता ने विकास और पारदर्शी प्रशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र पर कार्य किया है और इसी कारण जनता लगातार भाजपा को अपना आशीर्वाद दे रही है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि नगर निकायों में भाजपा की जीत यह दर्शाती है कि प्रदेश की जनता विकास कार्यों, मजबूत बुनियादी ढांचे, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनहित की योजनाओं से संतुष्ट है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नव निर्वाचित मेयर तथा पार्षद अपने-अपने शहरों के समग्र विकास, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत करने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की यह विजय आने वाले समय में हरियाणा में और अधिक विकास एवं जनसेवा का मार्ग प्रशस्त करेगी। अंत में श्री विज ने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें