Edition

समाधान शिविर में डीसी ने सुनी जनसमस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर निपटारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान
  • लंबित शिकायतों के जल्द निपटारे के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
  • सोमवार और वीरवार को उपमंडल स्तर पर भी लगाए जा रहे समाधान शिविर

गुरुग्राम, 21 मई।

डीसी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की गई। शिविर के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभागों को तय समय सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

डीसी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी उपमंडलों में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नागरिक इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।

शिविर के दौरान नागरिकों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से उनकी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंच रही हैं और समाधान प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल व त्वरित हुई है।

इस अवसर पर एडीसी सोनू भट्ट, एसडीएम हितेंद्र कुमार, डीआरओ विजय यादव, मेडिकल ऑफिसर प्रियंका, डिप्टी डीईओ दीप्ति बोकन, इनवेस्टिगेटर संजय, इंस्पेक्टर यक्ष, रेंज ऑफिसर जयभगवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें