दिल्ली, 28 मई।
देशभर में बकरीद से पहले सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। ताकी किसी भी तरह की असंतोषजनक घटना से बचा जा सके। राजधानी दिल्ली में हौज़ काज़ी चौक पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, जबकि अन्य संवेदनशील इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है. दिल्ली समेत यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी बकरीद के मद्देनजऱ हाई अलर्ट जारी किया गया हैं।
उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, लखनऊ, वाराणसी, संभल और आगरा जैसे शहरों में क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए है और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष योजनाएं लागू की गई हैं. योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी कर साफ कहा की सार्वजनिक जगहों पर कुरबानी नहीं की जाएगी साथ ही सड़कों पर नमाज़ पढ़ने पर भी रोक लगाई हैं और जरूरत पड़ने पर पालियों में नमाज़ पढ़ने की अनुमति दी हैं। प्रशासन ne यह भी स्पष्ट किया की यदि भीड़ ज्यादा होती हैं तो नमाज़ शिफ्टस में अदा की जाएगी।
इसके अलावा गुजरात में भी पुलिस अलर्ट पर है. राज्य के डीजीपी के. लक्ष्मी नारायण राव ने सभी जिलों में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं. सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए भी विशेष निगरानी रखी जा रही है.
वही बिहार की बात करें तो, बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बकरीद के अवसर पर पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था सतर्क रखने और प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर दिया। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और सोशल मीडिया गतिविधियों की सख्त निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि तीन दिनों तक चलने वाले इस पर्व को शांति से संपन्न कराया जाए. उन्होंने कहा कि कुर्बानी स्थलों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस और दंगा नियंत्रण बल के जवान तैनात रहेंगे और लगातार निगरानी करेंगे. साथ ही उपद्रवी तत्वों की पहचान कर उन्हें एहतियातन हिरासत में लेने और सभी थानों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. देशभर में बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, निगरानी और जन-जागरूकता के स्तर पर व्यापक तैयारियां की हैं.
साथ ही पश्चिम बंगाल में भी इस बार कुछ बदलाव देखने को मिले हैं. मुर्शिदाबाद में ईद की नमाज़ को रेड रोड की बजाय ब्रिगेड ग्राउंड में शिफ्ट किया गया है, जिस पर स्थानीय नेताओं ने नाराज़गी जताई है.
कुल मिलाकर, देशभर में बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह चौकस नजर आ रही है।
फिलहाल प्रशासन की कोशिश यही है कि त्योहार भाईचारे और शांति के माहौल में संपन्न हो। ऐसे में सभी से अपील है कि नियमों का पालन करें और








