भिवानी | 30 मई
भिवानी में संभावित आंधी, तेज बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। उपायुक्त एवं जिलाधीश साहिल गुप्ता ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया
युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह
यादवेंद्र सिंह संधू ने युवाओं में बढ़ते नशे के चलन पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी घातक बुराइयों से दूर रहें और अपने भीतर के ‘भगत सिंह’ को जगाएं। उन्होंने कहा कि देश की असली ताकत युवाओं में है और इस ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाना जरूरी है।
तृप्ति श्योराण का भव्य स्वागत और सम्मान
स्थानीय कोर्ट परिसर में जिला बार प्रधान संदीप तंवर के नेतृत्व में आजाद सेना के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप शर्मा व अन्य अधिवक्ताओं ने हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा तृप्ति श्योराण का भव्य स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान उन्हें फूलमालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
भाजपा नेता बस से हुए प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए भिवानी भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, विधायक घनश्याम सर्राफ, कपूर वाल्मीकि सहित कई वरिष्ठ नेता एक ही बस में सवार होकर रवाना हुए। नेताओं ने कहा कि यह पहल ईंधन बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश देती है।
स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 4.19 करोड़ की सौगात
नायब सिंह सैनी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में भिवानी जिले के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए 4.19 करोड़ रुपये की लागत से नए स्वास्थ्य केंद्रों की सौगात दी गई है। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
गया है, जबकि सभी जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। पुलिस विभाग, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, डीएचबीवीएन और आपदा प्रबंधन टीमों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।