Edition

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर भाजपा का तीखा हमला, कमल यादव बोले— पाखंड और झूठ की खुली पोल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के पाखंड और खोखले वादों की खुली पोल — कमल यादव

फरीदाबाद, 06 जून 2026।

भाजपा जिला प्रभारी फरीदाबाद महानगर कमल यादव ने कहा कि “कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के असली चेहरे से नकाब पूरी तरह उतर गया है। जनता के सामने खुद को ‘अजेय’ और ‘हर परिस्थिति में जीवित रहने वाली’ पार्टी बताने वाले नेताओं का दोगलापन आज कैमरे के सामने लाइव आ गया।

कमल यादव ने कहा कि आज के एपिसोड ने यह साबित कर दिया है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ केवल लोगों में गंदगी और जनता के बीच भ्रम फैलाना चाहती है।

जनता अब जागरूक हो चुकी है। वह समझ गई है कि जो पार्टी किचन से लेकर सत्ता के गलियारों तक सिर्फ गंदगी फैला सकती है, वह समाज का भला कभी नहीं कर सकती। आज का एपिसोड इस बात का गवाह है कि इस पार्टी के दिन अब गिनती के बचे हैं।

कमल यादव ने कहा कि हम देश और समाज की स्वच्छता, ईमानदारी और पारदर्शिता में विश्वास रखने वाले सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के इस पाखंड को पहचानें। आज का एपिसोड यह साफ करता है कि अब समय आ गया है अब इस राजनीतिक प्रदूषण को पूरी तरह से साफ किया जाए।

कमल यादव ने कहा कि लोग मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार को पसंद करते हैं। मोदी ने देश के विकास के लिए काम किया है व देश की जनता के हित में हमेशा काम करते रहेंगे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें