Edition

फरीदाबाद में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया हेड कांस्टेबल, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाइक छोड़ने की एवज में 2500 रूपए रिश्वत मांगने वाला हेड कांस्टेबल एसीबी के जाल में गिरफ्तार

फरीदाबाद, 6 जून।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), फरीदाबाद की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-7, थाना सेक्टर-8, फरीदाबाद में तैनात हेड कांस्टेबल रणबीर को 2,500 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

क्या था मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल पार्किंग यार्ड से बरामद होने के बाद पुलिस चौकी सेक्टर-7 में खड़ी है। आरोप है कि मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रणबीर ने मोटरसाइकिल को छुड़वाने तथा रिकवरी एजेंटों के साथ समझौता कराने के नाम पर उससे 2,500 रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत की सत्यता की जांच के उपरांत एसीबी फरीदाबाद की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी हेड कांस्टेबल रणबीर को शिकायतकर्ता से 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में एफआईआर संख्या 10 ,06 जून 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की आगामी जांच जारी है।

 

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें