Edition

गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा ढहाया, आरोपी के खिलाफ 4 केस दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध वसूली व शस्त्र अधिनियम के आरोपी द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को किया गया ध्वस्त।
  • आरोपीके खिलाफ दर्ज है 4 अभियोग

गुरुग्राम: 8 जून।

उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार गुरुग्राम पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज  08.06.2026 को एक प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध वसूली व शस्त्र अधिनियम के आरोपी द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

यह कार्यवाही अपराधियों द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों पर अंकुश लगाने तथा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के उद्देश्य से की गई है।

नगर निगम की भूमि पर बना रखी थीं अवैध दुकानें: अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की टीम द्वारा आरोपी सरफराज निवासी गांव धुनेला, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) द्वारा नगर निगम सोहना की लगभग 150 गज भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाई गई दुकानों को चिन्हित किया गया। आरोपी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहता है। आरोपी के विरुद्ध अवैध वसूली एवं शस्त्र अधिनियम के तहत 04 अभियोगथाना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) में पहले भी अंकित हैं।

गुरुग्राम पुलिस एवं नगर निगम सोहना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही: आज 08.06.2026 को उप-निरीक्षक विनय, प्रभारी अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम की उपस्थिति में उक्त अवैध निर्माण को नियमानुसार ध्वस्त कराया गया। कार्यवाही के दौरान पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा तथा पूरी कार्यवाही को कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

भविष्य में भी जारी रहेगी सख्त कार्यवाही: गुरुग्राम पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि अपराधियों, भूमाफियाओं, नशा तस्करों एवं अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर एवं कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों एवं अवैध कब्जों को चिन्हित कर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें