Edition

अधिकारियों को सख्त चेतावनी, विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
  • मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारें अधिकारी: आरती सिंह राव
  • विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, काम की गुणवत्ता सर्वोपरि

नारनौल, 9 जून।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लोक कल्याणकारी विजन के अनुरूप सभी विकास कार्यों को निश्चित अवधि में पूरा करें। अगर इस मामले में कोई अधिकारी लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार को बीएंडआर रेस्ट हाउस के मीटिंग हॉल में जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा कर रही थी। इस अवसर पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव भी मौजूद थे।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार के एक-एक पैसे का सही तरीके से उपयोग होना चाहिए। काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी को देखते हुए जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी जोहड़ों में पानी भरा जाए।

समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अभियंताओं को जमीनी स्तर पर जाकर परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि हम सबको जनता की समस्याओं को सुनना है तथा उनका समाधान करना है। सरकार की हर योजना व कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हम सब का लक्ष्य है। जन सेवा ही हमारा ध्येय है।

बैठक में मौजूद विधायक ओमप्रकाश यादव ने भी क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उपायुक्त अनुपमा अंजली, पुलिस अधीक्षक दीपक तथा एडीसी तरुण कुमार पावरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें