Edition

सोहना ,एसआइआर में लापरवाही बरतने पर 10 बीएलओ के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 17 जून।
सोहना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम अखिलेश यादव ने एसआईआर प्रक्रिया 2026 के तहत निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने थाना प्रबंधक, सोहना को पत्र जारी कर बीएलओ के रूप में नियुक्त किए गए 10 कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इन कर्मचारियों पर निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन न करने तथा कार्यभार ग्रहण करने से इंकार करने का आरोप है।

एसडीएम अखिलेश यादव द्वारा जारी पत्र के अनुसार संबंधित कर्मचारियों को विभिन्न विभागों से बीएलओ के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बावजूद उन्होंने निर्वाचन कार्यालय द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पालन नहीं किया। कुछ कर्मचारियों ने कार्यभार ग्रहण करने से इंकार कर दिया, जबकि कुछ कर्मचारी निर्वाचन कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। अधिकारियों ने इसे एसआईआर प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने वाली गंभीर लापरवाही माना है।

एसडीएम अखिलेश यादव ने कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला हैं और इनमें किसी भी प्रकार की उदासीनता स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी कार्यों के लिए नियुक्त प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का दायित्व है कि वह निर्धारित जिम्मेदारियों का समयबद्ध और ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करे। आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें