Edition

5 ACP के नेतृत्व में 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम पुलिस द्वारा हर स्थिति पर प्रभावी ढंग से काबू पाने के उद्देश्य से 05 लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों का किया गठन।

5 ACP के नेतृत्व में 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात ।

कानून व्यवस्था संबंधी चुनौती, धरना-प्रदर्शन,

भीड़ नियंत्रण, साम्प्रदायिक तनाव, वीआईपी ड्यूटी, आपदा प्रबंधन में देंगी तुरन्त रिस्पांस

कानून व्यवस्था भंग करने वाले हुड़दंगियों से निपटा जाएगा सख्ती से

गुरुग्राम: 19 जून ▪️ गुरुग्राम पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से *05 विशेष लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों का गठन किया गया है। इन कंपनियों का गठन किसी भी प्रकार की आपातकालीन, संवेदनशील अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित स्थिति में तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

क्षेत्र में तत्काल तैनात किया जा सकेगा।

▪️ गठित की गई इन 05 लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों में से 4 कंपनियां जोनवार स्थापित की गई हैं, जिनमें पुलिस की पूर्व जोन, पश्चिम जोन, दक्षिण जोन तथा मानेसर जोन की एक-एक कंपनी शामिल है। इसके अतिरिक्त 1 कंपनी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम के अधीन कार्य करेगी। आवश्यकता पड़ने पर इन कंपनियों को जिले के किसी भी क्षेत्र में तत्काल तैनात किया जा सकेगा।

(Inspector) रैंक के अधिकारी कमांडर के रूप में

▪️ प्रत्येक लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनी में कुल 107 पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक कंपनी का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रैंक के अधिकारी द्वारा कंपनी कमांडर के रूप में किया जाएगा, जबकि निरीक्षक (Inspector) रैंक के अधिकारी असिस्टेंट कमांडर के रूप में कंपनी के संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।

कानून व्यवस्था बनाए रखने की क्षमता को और अधिक

▪️ इन कंपनियों का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्रकार की अराजक स्थिति, कानून व्यवस्था संबंधी चुनौती, धरना-प्रदर्शन, भीड़ नियंत्रण, साम्प्रदायिक तनाव, वीआईपी ड्यूटी, आपदा प्रबंधन अथवा अन्य विशेष परिस्थितियों में त्वरित रिस्पांस देना तथा प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षित एवं संगठित स्वरूप में कार्य करने वाली ये कंपनियां गुरुग्राम पुलिस की कानून व्यवस्था बनाए रखने की क्षमता को और अधिक सशक्त करेंगी।

आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्यवाही

▪️ गुरुग्राम पुलिस द्वारा भविष्य की आवश्यकताओं एवं बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आगामी समय में 5 अतिरिक्त लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों के गठन की भी योजना बनाई गई है। इन अतिरिक्त कंपनियों के गठन के उपरांत जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्यवाही करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की क्षमता में और अधिक वृद्धि होगी।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें