Edition

79.46 करोड़ रुपये के कथित गबन में हरियाणा के IAS अधिकारीआर के सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा के IAS अधिकारी आर के सिंह 3 दिन के CBI रिमांड पर, पंचायत विभाग का सुपरिंटेंडेंट भी साथ….

पंचकूला 19 जून। नगर निगम में करीब 79.46 करोड़ रुपये के कथित गबन और सरकारी फंड के दुरुपयोग मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हरियाणा के निलंबित IAS अधिकारी राम कुमार सिंह (आर के सिंह) को गिरफ्तार कर लिया है।

उनके साथ पंचायत विभाग के तत्कालीन सुपरिंटेंडेंट को भी विशेष CBI अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को 3 दिन के CBI रिमांड पर भेज दिया गया।

करोड़ों रुपये निकाले गए

CBI की जांच में सामने आया है कि पंचकूला नगर निगम के बैंक खाते से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये निकाले गए, लेकिन FD कभी बनाई ही नहीं गई।

जांच एजेंसी का आरोप है कि हस्ताक्षरित चेकों के जरिए राशि को शेल कंपनियों के खातों में ट्रांसफर किया गया। जांच के दौरान CBI ने चंडीगढ़ और करनाल स्थित आर के सिंह के ठिकानों पर छापेमारी भी की।

बेटे के विदेशी बैंक खाते में धन ट्रांसफर

फर्जी FD और अन्य वित्तीय हेरफेर के जरिए निकाले गए थे।

सूत्रों के अनुसार एजेंसी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। जांच में उनके बेटे के विदेशी बैंक खाते में धन ट्रांसफर, करनाल में कृषि भूमि खरीद और अन्य संपत्तियों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। बताया जा रहा है कि आर के सिंह की पत्नी के नाम पर पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट और बीयर फैक्ट्री सहित कई व्यावसायिक संपत्तियां हैं, जिनकी वित्तीय जांच भी एजेंसियों के रडार पर है। CBI अब रिमांड के दौरान इन संपत्तियों के स्रोत और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच करेगी।

CBI का दावा है कि पंचकूला नगर निगम का यह मामला हरियाणा के बहुचर्चित बैंकिंग घोटाले का हिस्सा है, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों के सैकड़ों करोड़ रुपये फर्जी FD और अन्य वित्तीय हेरफेर के जरिए निकाले गए थे।

मामले में पहले भी कई बैंक अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें