Edition

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोहना में आईटीआई दाखिले के लिए 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोहना में आईटीआई दाखिले के लिए 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा संस्थान

गुरुग्राम, 26 जून- कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के अंतर्गत संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। विभाग द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दी गई है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सोहना की प्रधानाचार्या सोनिका तक्षक ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की प्रवेश वेबसाइट https://admissions.itiharyana.gov.in⁠ पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। वेबसाइट पर संस्थान में उपलब्ध विभिन्न ट्रेडों की रिक्त सीटों का विवरण भी देखा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि अब तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने इलैक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट तथा फिटर ट्रेड में सबसे अधिक रुचि दिखाई है।
प्रधानाचार्या ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण एवं दाखिले में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए शनिवार तथा सोमवार के अवकाश के दिनों में भी संस्थान खुला रहेगा।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें