Edition

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बीएलओ घर-घर पहुंचा रहे गणना प्रपत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बीएलओ घर-घर पहुंचा रहे गणना प्रपत्र

बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ एवं एसडीएम संजीव सिंगला ने डीएलएफ फेस-2 व फेस-3 का किया दौरा, अभियान की प्रगति की समीक्षा

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील

गुरुग्राम, 27 जून। गुरुग्राम जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निरंतर गति से संचालित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों नामत: पटौदी, सोहना, बादशाहपुर एवं गुरुग्राम में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं तथा उन्हें समय पर प्रपत्र भरकर जमा कराने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।

इसी कड़ी में शनिवार को बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं एसडीएम संजीव सिंगला ने डीएलएफ फेस-2 एवं डीएलएफ फेस-3 क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की तथा कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने क्षेत्र की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों से भी संवाद किया और उनसे अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाने और उन्हें समय पर भरवाने में आरडब्ल्यूए की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनसहभागिता से ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को अधिक प्रभावी एवं सफल बनाया जा सकता है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें