उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ करोड़ों की जमीन पर कब्जे की कोशिश, विरोध करने पर गार्डों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
हापुड़ 1 जुलाई। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन पर कथित अवैध कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि दर्जनों हथियारबंद दबंग जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे और विरोध करने पर वहां तैनात गार्डों व चौकीदारों के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि स्थानीय पुलिस से शिकायत के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ करोड़ों की जमीन पर कब्जे की कोशिश, विरोध करने पर गार्डों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।।
हापुड़ 1 जुलाई। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन पर कथित अवैध कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि दर्जनों हथियारबंद दबंग जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे और विरोध करने पर वहां तैनात गार्डों व चौकीदारों के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि स्थानीय पुलिस से शिकायत के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। मामला थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन पर कब्जा करने के इरादे से दर्जनों लोग लाठी-डंडों और अन्य हथियारों के साथ पहुंचे। मामला थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन पर कब्जा करने के इरादे से दर्जनों लोग लाठी-डंडों और अन्य हथियारों के साथ पहुंचे।
अब तक कोई सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई
जब सुरक्षा में तैनात गार्डों और चौकीदारों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि गार्डों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, जिससे कई लोग घायलहोगएपीड़ितों का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस के थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक की टीम को दी गई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते आरोपियों के हौसले और बढ़ गए हैं। स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने से निराश पीड़ित पक्ष अब जिले के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान्न जय सिंह की शरण में पहुंचा है। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाती है








