Edition

आज लाखों लोग एकजुट होकर भाजपा सरकार से भीख नहीं, न्याय मांग रहे है – दिग्विजय चौटाला

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद आज लाखों लोग एकजुट होकर भाजपा सरकार से भीख नहीं, न्याय मांग रहे है – दिग्विजय चौटाला नई दिल्ली 20 जुलाई। सोमवार को जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भारी संख्या में जेजेपी व इनसो कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा लेकर दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पहुंचे और उन्होंने ‘चलो संसद’ मार्च का समर्थन करते हुए युवाओं की आवाज को बुलंद किया। इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर अनशन कर रहे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

आज लाखों लोग एकजुट होकर भाजपा सरकार से भीख नहीं, न्याय मांग रहे है – दिग्विजय चौटाला

नई दिल्ली 20 जुलाई। सोमवार को जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भारी संख्या में जेजेपी व इनसो कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा लेकर दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पहुंचे और उन्होंने ‘चलो संसद’ मार्च का समर्थन करते हुए युवाओं की आवाज को बुलंद किया। इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आह्वान पर देशभर से भारी संख्या में हर वर्ग के लोग दिल्ली पहुंचे है और सब एकजुट होकर अहंकार में डूबी भाजपा सरकार से अपना हक मांग रहे है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग से किलाबंदी करके युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है और सरकार को लाखों लोगों की भावनाएं सुननी ही पड़ेगी। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा सरकार की खराब व्यवस्था के चलते आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजन व देशवासी सरकार से भीख नहीं बल्कि न्याय मांग रहे है। 
हरियाणा में एचटेट परीक्षा पर फिर उठे सवाल, दिग्विजय ने सीएम से की जांच की मांग
इससे पहले जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा में एक बार फिर से एचटेट परीक्षा से जुड़ी एक बड़ी खामी को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि जहां देशभर में नीट परीक्षा व अन्य बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की खामियों के चलते युवा परेशान है तो वहीं हरियाणा में एचटेट परीक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं निरंतर सामने आ रही है। एक वीडियो संदेश के जरिए दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला डालते हुए कहा कि नियमानुसार सीसीटीवी के जरिए परीक्षा परिणाम की रिकॉर्डिंग होनी चाहिए, लेकिन ये सामने आ रहा है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जहां परीक्षा परिणाम तैयार होते है, वहां सीसीटीवी के डाटा को डिलीट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश अनुसार पिछले तीन महीनों का सीसीटीवी डाटा रखना अनिवार्य होता है, लेकिन बोर्ड इन नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहा है। दिग्विजय ने कहा कि एक पूरा तंत्र मिलकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिना पर्ची बिना खर्ची का नाटक करने की बजाय भाजपा सरकार को इसकी जांच करवानी चाहिए और जनता के सामने दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहिए।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें