Edition

जेपी नड्डा, सोनम वांगचुक का जाना हालचाल , सरकार हर मुद्दे पर कर रही गंभीरता से विचार

राजनीतिक गतिविधियां तेज बनी रहीं।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम: मेदांता अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सोनम वांगचुक का जाना हालचाल; कहा- सरकार हर मुद्दे पर कर रही गंभीरता से विचार

गुरुग्राम, 22 जुलाई। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मंगलवार को उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अनशनरत सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। नड्डा ने अस्पताल में चिकित्सकों से सोनम के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सोनम वांगचुक को आश्वस्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार उनकी ओर से उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी भावनाओं का सम्मान करती है और उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। नड्डा ने कहा कि सरकार संवाद के माध्यम से समाधान निकालने के पक्ष में है और सभी विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम किया जा रहा है। राजनीतिक गतिविधियां तेज बनी रहीं।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से कई राजनीतिक दलों के नेता भी मेदांता अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं यह भी चर्चा है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सोनम वांगचुक से मुलाकात के लिए अस्पताल पहुंच सकते हैं। हालांकि, उनके संभावित दौरे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
मेदांता अस्पताल के बाहर मौजूद समर्थकों और मीडिया की नजरें लगातार अस्पताल परिसर पर टिकी रहीं। सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और उनसे मिलने आने वाले नेताओं को लेकर पूरे दिन हलचल बनी रही। आने वाले समय में इस मामले में होने वाली राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों पर सभी की नजर रहेगी। 

सुबह से ही बड़ी संख्या में मीडिया कर्मियों, समर्थकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा रहा।

जेपी नड्डा ने कहा कि देश का युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

पेपर लीक के मामलों का जिक्र करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से ले रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस रुख का उल्लेख किया, जिसमें दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही गई है। नड्डा ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

राजनीतिक गतिविधियां तेज बनी रहीं।

इस बीच मेदांता अस्पताल के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में मीडिया कर्मियों, समर्थकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा रहा। अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी। नेताओं और जनप्रतिनिधियों की लगातार आवाजाही के कारण पूरे क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज बनी रहीं।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से कई राजनीतिक दलों के नेता भी मेदांता अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं यह भी चर्चा है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सोनम वांगचुक से मुलाकात के लिए अस्पताल पहुंच सकते हैं। हालांकि, उनके संभावित दौरे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

मेदांता अस्पताल के बाहर मौजूद समर्थकों और मीडिया की नजरें लगातार अस्पताल परिसर पर टिकी रहीं। सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और उनसे मिलने आने वाले नेताओं को लेकर पूरे दिन हलचल बनी रही। आने वाले समय में इस मामले में होने वाली राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों पर सभी की नजर रहेगी।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें