राहुल गांधी पर बरसीं प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता – युवाओं के नाम पर राजनीति बंद करें राहुल गांधी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोहतक में किया प्रदर्शन, काग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के लगाए नारे
चंडीगढ़, 22 जुलाई। कांग्रेस पार्टी द्वारा देश में अराजकता फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर प्रदर्शन कर सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने के विरोध में भाजपा ने बुधवार को रोहतक में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्रित हुए और वहां से अंबेडकर चौक होते हुए कांग्रेस प्रदेश कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। 
कार्यकर्ताओं ने पूरे रास्ते कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद, अराजकता और टकराव की कुटिल राजनीति नहीं
चलेगी, नहीं चलेगी, विदेश में भारत को बदनाम करने वाले राहुल गांधी हाय-हाय, राहुल गांधी द्वारा विदेश में भारत का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के खूब नारे लगाए। रास्ते भर कार्यकर्ता झूठ बोलने वाली कांग्रेस फैक्टरी के मुखिया राहुल गांधी शर्म करो-शर्म करो, लोकतंत्र को बंधक बनाना बंद करो-बंद करो, कांग्रेस का हाथ अराजकता के साथ, लोकतंत्र का अपमान कांग्रेस की यही पहचान जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर राहुल गांधी और कांग्रेस का प्रदर्शन लोकतांत्रिक मर्यादाओं और देश की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रधानमंत्री के निवास पर प्रदर्शन करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब नीट परीक्षा को लेकर मामला सामने आया था, तब राहुल गांधी 24 दिनों तक विदेश में छुट्टी मनाने चले गए। संसद शुरू हुई तो विदेश की ठंडी हवा खाकर अचानक आ धमके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सकारात्मक चर्चा करने की बजाए प्रधानमंत्री के आवास पर चोरी छिपे पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे हैं जो निदंनीय है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस को पेपर लीक पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। 2014 से पहले कई बार पेपर लीक हुए, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि जैसे ही पेपर लीक का मामला सामने आया शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तुरंत एक्शन किया और ठीक तरीके से परीक्षाएं कराई। मोदी सरकार की नीतियों से विद्यार्थी खुश हैं और संतुष्ट हैं और एडमिशन लेकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी को मौसमी नेता बताते हुए कहा कि वे केवल राजनीतिक अवसर आने पर ही सक्रिय दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पसीना बहाना नहीं आता। राहुल गांधी गिरफ्तारी देते हैं, चाय समोसा खाकर दो घंटे में घर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भोले-भाले युवाओं को गुमराह कर उनके कंधों पर राजनीति की बंदूक रखना चाहते हैं, लेकिन आज का युवा जागरूक है और वह विकास, पारदर्शिता तथा सुशासन की राजनीति के साथ खड़ा है।

डा. अर्चना गुप्ता ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को 1975 के आपातकाल की याद दिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी हत्या कांग्रेस ने की थी। राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने विपक्षी नेताओं को जेलों में डाला, नागरिक अधिकार छीने लिए और संविधान की भावना को कुचलने का काम किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपना इतिहास में झांक लेना चाहिए







