Edition

रेवाड़ी में CM फ्लाइंग का बड़ा एक्शन: मिठाई गोदामों पर छापेमारी, बिना लाइसेंस और NOC के चल रहा था कारोबार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई मिठाई गोदामों पर छापेमारी; लाइसेंस और NOC में मिलीं गंभीर अनियमितताएं

रेवाड़ी, 28 जुलाई। हरियाणा के रेवाड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) की टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के कई मिठाई गोदामों पर संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

सीएम फ्लाइंग की टीम ने शांति नगर स्थित एक मिठाई गोदाम का निरीक्षण किया, जहां संचालक के पास प्रदूषण नियंत्रण विभाग (Pollution Control Board) की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं मिली। वहीं, गोदाम में उपयोग किए जा रहे भट्टी और बॉयलर के लिए भी आवश्यक पर्यावरणीय अनुमति उपलब्ध नहीं पाई गई।

इसके अलावा नई आबादी क्षेत्र में स्थित एक अन्य मिठाई गोदाम पर भी टीम ने छापा मारा। जांच के दौरान पता चला कि गोदाम संचालक के पास खाद्य सुरक्षा विभाग का आवश्यक लाइसेंस तक मौजूद नहीं था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि बिना वैध लाइसेंस के मिठाइयों का निर्माण किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाइंग टीम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और संबंधित रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रशासन का कहना है कि जिन प्रतिष्ठानों में नियमों का उल्लंघन पाया गया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें