Edition

तरुण तेजपाल को कितनी होगी सजा? 2:30 बजे कोर्ट सुनाएगा बड़ा फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बॉम्बे, 6 अगस्त

मीडिया जगत की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल कानूनी लड़ाइयों में से एक तरुण तेजपाल यौन उत्पीड़न मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोषसिद्धि का फैसला सुना दिया है, जबकि सजा का ऐलान दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा।
दोषी ठहराए जाने के बाद जब अदालत ने तरुण तेजपाल से कुछ कहना चाहा, तो उन्होंने भावुक अंदाज़ में कहा, “मैं दो बेटियों का पिता हूं और एक पति हूं। मेरे वकील ने मुझे सजा में नरमी की अपील करने की सलाह दी है। अब हमारे पास केवल सुप्रीम कोर्ट जाने का रास्ता बचा है। इससे ज़्यादा मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है।”
गौरतलब है कि इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलट दिया है। इससे पहले साल 2021 में ट्रायल कोर्ट ने सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए तरुण तेजपाल को बरी कर दिया था। हालांकि, इस फैसले को गोवा सरकार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलटते हुए तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया है।
यह मामला साल 2013 का है। आरोपों के अनुसार, गोवा में आयोजित थिंकफेस्ट कार्यक्रम के दौरान एक पांच सितारा होटल की लिफ्ट में तरुण तेजपाल ने अपनी महिला सहयोगी के साथ यौन उत्पीड़न किया था। घटना के समय तरुण तेजपाल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोवा गए हुए थे। पीड़िता की शिकायत के बाद यह मामला पूरे देश में सुर्खियों में आया और भारतीय मीडिया जगत के सबसे चर्चित मामलों में शामिल हो गया।
अब सभी की नजरें दोपहर 2:30 बजे होने वाले सजा के ऐलान पर टिकी हैं। अदालत द्वारा तय की जाने वाली सजा के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि तरुण तेजपाल की कानूनी टीम इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें