Edition

भिवानी के दीपक बामल को करणी सेना में बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय महामंत्री

दीपक बामल को मिली बड़ी जिम्मेदारी करणी सेना के बने राष्ट्रीय महामंत्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भिवानी के दीपक बामल को करणी सेना में बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय महामंत्री

भिवानी, 13 अगस्त। सामाजिक और राष्ट्रहित में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले भिवानी निवासी दीपक बामल को करणी सेना में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनके अब तक के कार्यों को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। इस संबंध में करणी सेना के मुख्य कार्यालय की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

दीपक बामल इससे पहले करणी सेना में युवा शक्ति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राखी गर्ग के निर्देशानुसार की गई है।

संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि दीपक बामल की नई जिम्मेदारी से करणी सेना को और मजबूती मिलेगी। साथ ही, वे देशभर में संगठन के विस्तार और युवाओं को संगठन से जोड़ने के अभियान को गति देंगे।

नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री दीपक बामल ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के मूल उद्देश्यों के अनुरूप सामाजिक और राष्ट्रहित में लगातार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने युवाओं को एकजुट और प्रोत्साहित करने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।

दीपक बामल की नियुक्ति की खबर के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें