Edition

बादशाहपुर में नगर निगम का बड़ा ध्वस्तीकरण अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बादशाहपुर में नगर निगम का बड़ा ध्वस्तीकरण अभियान, टिकली मेन रोड से हटाए अवैध निर्माण

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से जोन-II के बादशाहपुर क्षेत्र में 66 फीट चौड़ी टिकली मेन रोड पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। निगम की टीम ने सड़क क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।

अभियान के दौरान नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क की निर्धारित चौड़ाई में बाधा बन रहे निर्माणों को हटाया। कार्रवाई का उद्देश्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और आमजन के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर में सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विशेष रूप से प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने पर जोर दिया जा रहा है।

बादशाहपुर की टिकली मेन रोड पर हुई कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि क्षेत्र में अतिक्रमण हटने से यातायात व्यवस्था में कितना सुधार आता है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें