Edition

केंद्रीय राज्य मंत्री इंद्रजीत के बढ़ते हुए कदम को रोकने के लिए भाजपा का बड़ा प्लान

राव इंद्रजीत के बढ़ते कदम रोकने की तैयारी? भाजपा के बड़े प्लान से हरियाणा की सियासत में हलचल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय राज्य मंत्री इंद्रजीत के बढ़ते हुए कदम को रोकने के लिए भाजपा का बड़ा प्लान
राव मंच पर ही नेताओं की उतार देते हैं।
भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व मौके की तलाश में।
गुरुग्राम 21 अगस्त।
केंद्रीय राज्य मंत्री और दक्षिण हरियाणा के भाजपा के बड़े नेता राव इंद्रजीत सिंह के बढ़ते कदम से जहां भाजपा के कुछ नेता दुखी है परेशान वही राव के द्वारा बेबाक तरीके से अपनी बात रखने से कुछ बीजेपी के बड़े नेता भी खफा हो रहे हैं लेकिन राव के बढ़ते हुए कदम को देखते हुए किसी भी नेता की हिम्मत नहीं होती कि उनके खिलाफ चू तक कर सके ।

अपनी बात बेबाक तरीके से‌ रखने से पीछे नहीं हटते

 राव इंद्रजीत सिंह को कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं
दक्षिणी हरियाणा की राजनीति की बात की जाए तो राव इंद्रजीत सिंह का एक अलग ही कद है और इसीलिए ही भी प्रधानमंत्री का मंच, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मंच हो या किसी अन्य नेता का अपनी बात बेबाक तरीके से‌ रखने से पीछे नहीं हटते चाहे किसी को कितनी भी बुरी क्यों न लग जाए।
हाल ही में गुरुग्राम में पंजाबी समुदाय का प्रदेश स्तर का एक बड़ा कार्यक्रम किया गया और उसे कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्र में कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य रूप से मंच पर मौजूद थे लेकिन राव इंद्रजीत सिंह को कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं यहां तक की मंच पर बोलने वाली सूची में नाम तक नहीं फिर भी राव मंच पर आए और मंच संचालन कर रहे और मंच पर बैठे बड़े नेताओं के समक्ष खुलकर बोले भाजपा के सभी मंच पर बैठ-बड़े नेता टकटकी बांधे देखते रहे।

बनवारी लाल का भी राव के बड़े नजदीक होते थे
और अब 23 अगस्त हरियाणा के बोल विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा कार्यक्रम है जिसकी रूपरेखा हरियाणा के पूर्व मंत्री बनवारी लाल तैयार कर रहे हैं बनवारी लाल का भी राव के बड़े नजदीक होते थे और दो बार सरकार में मंत्री रहे लेकिन तीसरी बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया और अब वह मुख्यमंत्री के खेमे के माने जाते हैं इसलिए अब सब की नजर 23 अगस्त की  रैली पर टिकी हुई है क्या राव इंद्रजीत सिंह मुख्यमंत्री कार्यक्रम में पहुंचेंगे या नहीं क्योंकि पहले कई बार ऐसा हो चुका है कि मुख्यमंत्री के मंच से राव दूरी बनाते रहे।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार गुरुग्राम के मंच पर जो हुआ उसकी पूरी जानकारी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दी गई लेकिन राव के राजनीति में बढ़ते हुए कदम को देखते हुए भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व भी घबराया हुआ है और चुप्पी सादे हुए अब देखना यह है की 23 अगस्त को राव मंच पर जाते हैं या मुख्यमंत्री की इस रैली से भी दूरी बनाते हैं। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व एक बहुत बड़ी तैयारी में लगा हुआ है लेकिन अभी उसे तैयारी का खुलासा नहीं किया जा रहा है अंदरुनी पार्टी अंदर ही अंदर दक्षिणी हरियाणा की राजनीति पर काम कर रही है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें